Delhi Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा के लिए यमुना किनारे एक भव्य घाट विकसित करने की तैयारी है। दिल्ली सरकार आईटीओ के पास करीब 5 एकड़ जमीन पर 'वर्ल्ड-क्लास' छठ घाट और रिवरफ्रंट बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट में छठी मैया की थीम पर आधारित कलाकृतियों, मूर्तियों और आकर्षक लाइट-एंड-साउंड व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना में सुंदरता के साथ पर्यावरणीय स्थिरता पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। योजना के तहत छठ थीम पर आधारित म्यूरल्स, मूर्तियां, सजावटी फाउंटेन, वॉकिंग प्लाजा और लाइट-एंड-साउंड की व्यवस्था की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस जगह को छठ पूजा के लिए आकर्षक, पर्यावरण के अनुकूल और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व वाले रिवरफ्रंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
योजना के मुताबिक, आर्किटेक्ट दिल्ली के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) के निर्देशों के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगा। प्रोजेक्ट को कई हिस्सों में बांटा जाएगा और इसमें कम से कम 75 फीसदी ग्रीन एरिया रखना अनिवार्य होगा। इसमें सीढ़ीदार घाट, प्रोमेनेड और एमेनिटीज एरिया भी विकसित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेडेड वॉकवे, डिजाइनर कैनोपी, परगोला, सजावटी शेल्टर और बैठने की जगह बनाई जाएगी। कंसल्टेंट पूरे क्षेत्र का विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसके आधार पर निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।
इस जगह को छठ पूजा मनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र बनाने की योजना है। इसके तहत लैंडस्केपिंग, मूर्तियां, छठी मैया की थीम वाले इंस्टॉलेशन और पारंपरिक कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा रोशनी से जगमगाती मूर्तियां, जालीदार दीवारें और नदी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना को अगले छठ पर्व से पहले यानी एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दिल्ली सरकार कई वर्षों से आईटीओ के पास यमुना किनारे अस्थायी छठ घाट बनाती आ रही है। हाल ही में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने इसी जगह पर भव्य छठ घाट विकसित करने की घोषणा की थी। अब इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
ये भी पढ़ें: मैक्रों के गले मिलने की कोशिश पर पीछे हटीं आइसलैंड की PM, कैमरे में कैद हुआ पल
Kangana Ranaut FIR: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की…
Mathura Yamuna Expressway Bus Fire: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती…
UP Tablet Distribution Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नई पीढ़ी यानी Gen-Alpha को डिजिटल…
US Nationwide Flight Ground Stop: अमेरिका में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन…
Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले उनके गानों…
Macron Iceland PM: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक बार फिर महिला नेता के साथ…
View Comments