Breaking

बेंगलुरु-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, सुरक्षित उतरा विमान

Air India: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बेंगलुरु से राजधानी आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2802 में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। विमान के दिल्ली पहुंचने से कुछ देर पहले कॉकपिट में इंजन से जुड़ा फायर अलर्ट दिखाई दिया, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया।

पायलट ने तुरंत अपनाए सुरक्षा उपाय

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जैसे ही कॉकपिट क्रू को इंजन से संबंधित फायर इंडिकेशन मिला, पायलट ने तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कदम उठाए।

इसके बाद विमान को पूरी सावधानी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सामान्य तरीके से बाहर निकाला गया। एयरलाइन ने साफ किया कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं पहुंची।

एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

इंजन में आग लगने की आशंका के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर तुरंत फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई। फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य आपातकालीन सेवाओं को रनवे के पास तैनात कर दिया गया था।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थीं।

तकनीकी जांच शुरू

एयर इंडिया ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन संबंधित एविएशन और नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर यह पता लगाएगी कि फायर अलर्ट तकनीकी खराबी की वजह से आया या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। एयरलाइन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी और सत्यापित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi Cabinet Meeting: PM मोदी की 4 घंटे तक चली मंत्रियों संग बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर हुआ मंथन

Deepika Gupta

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

1 hour ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

2 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago