Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा इलाके में तेज रफ्तार SUV का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारने के बाद कार एक कबाब सेंटर में जा घुसी। हादसे में गर्म तेल गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना 28 अक्टूबर की है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार SUV का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकराई और फिर सीधे कबाब सेंटर के अंदर जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV होटल के अंदर तक पहुंच गई।
हादसे के वक्त कबाब सेंटर में खाना बनाने का काम चल रहा था और कड़ाही में तेल उबल रहा था। SUV की टक्कर से वहां रखा गर्म तेल बिखर गया और अंदर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के दौरान कबाब सेंटर में लगे CCTV कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में SUV के बाइकों से टकराने और कबाब सेंटर में घुसने की घटना देखी जा सकती है।
बन्नेरघट्टा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि SUV बेकाबू कैसे हुई। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है, जबकि तीनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
View Comments