देश

Bhai Dooj 2025: आज बहनें करेंगी भाई की लंबी उम्र की कामना, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Bhai Dooj 2025: दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का समापन भाई दूज के साथ होता है। 23 अक्टूबर 2025, बुधवार को देशभर में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाने वाला यह पर्व “यम द्वितीया” नाम से भी प्रसिद्ध है, क्योंकि इसका सीधा संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से माना जाता है।

भाई दूज का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करती है और उसके दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती है। कहा जाता है कि जो भाई बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और भोजन करता है, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। इसी दिन यमराज के सचिव चित्रगुप्त जी की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है।

तिलक के शुभ मुहूर्त

आज भाई को तिलक करने का पहला अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा।
दूसरा विजय मुहूर्त दोपहर 1:58 से 2:43 बजे तक रहेगा।
वहीं, गोधूली मुहूर्त शाम 5:43 से 6:09 बजे तक सबसे पवित्र माना गया है।
पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर रात 8:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर रात 10:46 बजे तक रहेगी।

भाई दूज के दिन बहनें पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, नारियल, सुपारी और मिठाई रखती हैं। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा के बाद, घर के उत्तर-पूर्व दिशा में चौक बनाकर भाई को लकड़ी के पटरे पर बैठाया जाता है। फिर तिलक कर आरती उतारी जाती है और भाई को मिठाई खिलाई जाती है। बहन के हाथों से बना भोजन भाई को परोसना शुभ माना जाता है।

पौराणिक कथा

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर इसी दिन द्वारका लौटने पर अपनी बहन सुभद्रा से तिलक करवाया था। सुभद्रा ने दीप जलाकर और मिठाइयाँ अर्पित कर अपने भाई की दीर्घायु की प्रार्थना की थी। तभी से यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक बन गया।

क्या दें बहन को उपहार

भाई दूज पर बहन को वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन या चांदी का सिक्का उपहार में देना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि काले रंग की वस्तुएं उपहार में न दें। इसके अलावा मिठाई, चॉकलेट या परफ्यूम जैसी चीजें भी प्रेमपूर्वक भेंट की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: J&K: ‘कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया’, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी को घेरा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago