, लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं। पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था। अगर उस समय हम लोग एक होते तो ये लोग कई जगह पर अपना खाता भी नहीं खोल पाते।
Bihar Elections: बिहार के विधानसभा चुनाव की लहर इतनी तेज चल रही है कि प्रदेश के हर एक नेता, मंत्री विधायक में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है, इन्हीं में एक है केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। हाल ही में बिहार चुनाव को लेकर पासवान ने कहा कि “मैं जहां पर भी जा रहा हूं तो एक बात तय है कि NDA की सरकार बनने जा रही है। जिन लोगों को घमंड है और घमंड में दूसरों को आंखे दिखा रहे हैं, उनको तगड़ा जबाव मिलने वाला है।
इसके साथ ही राजद पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि राजद जैसी पार्टी पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था। इसके साथ ही पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भी जबाव दिया।
पासवान ने कहा कि “मुख्यमंत्री के ऊपर कई बार महागठबंधन के नेताओं के द्वारा टिप्पणी की गई है। उसके बावजूद इन लोगों को सीखने की जरूरत है, लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं। पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था। अगर उस समय हम लोग एक होते तो ये लोग कई जगह पर अपना खाता भी नहीं खोल पाते।
आगे राजद पर हमला करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि इस बार तो हम पांचों दल एकसाथ हैं और महागठबंधन विभाजित है पूरी परिस्थिति पलट चुकी है। लेकिन उस परिस्थिति में भी NDA ने सरकार बना ली थी। तो इस बार हम कितनी मजबूती से सरकार बनाने जा रहे हैं हम जहां-जहां पर जा रहे हैं लोगों का उत्साह दिख रहा है ये दर्शाता है कि NDA बड़े बहुमत से सरकार बनने जा रही है।”
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मुख्यमंत्री के ऊपर कई बार महागठबंधन के नेताओं के द्वारा टिप्पणी की गई है। उसके बावजूद इन लोगों को सीखने की जरूरत है, लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं। इतना होने के बाद भी ये लोग एसी कमरे से बाहर नहीं निकल रहे हैं और मुख्यमंत्री दिन रात प्रचार करने में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: J&K: ‘कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया’, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी को घेरा
तो ऐसे में किसका स्वास्थ्य बेहतर है, मुख्यमंत्री का कि इन लोगों का? जो महागठबंधन के लोग एसी कमरों का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं और मोह छोड़ेंगे भी कैसे जो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर उंगली उठा रहे हैं। महागठबंधन का स्वास्थ्य पूरे तरीके से खत्म हो गया है। महागठबंधन पूरे तरीके से ढह गया है तो जो लोग सीएम के ऊपर उंगली उठा रहे हैं उन्हें सीखना चाहिए कि कितनी चिंता के साथ वो दिन रात बिहार के लिए कार्य कर रहे हैं।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…