आईवाईसी के अध्यक्ष उदय भानु
Youth Congress Chief Arrested: दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान भारत मंडपम के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस पहले से नंगी, सारी मर्यादाएं तोड़ी…एआई समिट की घटना का जिक्र कर मेरठ में बरसे पीएम मोदी
दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को कोर्ट में पेश किया है। पटियाला हाउस कोर्ट परिसर के बाहर और भीतर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एहतियातन पैरामिलिट्री बल भी तैनात किए गए हैं। वहीं, कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई है, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पूरी तरह असंवैधानिक है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि संविधान हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है और ऐसे कदमों से पार्टी डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उनके हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: ‘देश की वैश्विक छवि से समझौता नहीं किया जा सकता’, AI समिट में यूथ कांग्रेस को प्रदर्शन पर दिल्ली कोर्ट ने लगाई फटकार
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…