Explainer

Bharat Taxi App हुई लॉन्च, जानिए ओला-उबर के मुकाबले कितना सस्ता होगा किराया

Bhara Taxi App News: भारत टैक्सी ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। सहकारी मॉडल पर आधारित यह सेवा केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के समर्थन से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को किफायती सफर देना और ड्राइवरों को सम्मानजनक कमाई उपलब्ध कराना है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओला-उबर के मुकाबले यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों के लिए शून्य कमीशन और यात्रियों के लिए कम किराए का वादा करता है। आइये जानते हैं यात्रियों की सुरक्षा, किफायती किराये और ड्राइवरों को कमीशन में इससे कैसे लाभ मिलेगा।

बुकिंग के वक्त किराए में नहीं होगा सर्ज प्राइसिंग

भारत टैक्सी ऐप पर सभी किराए स्थानीय परिवहन प्राधिकरणों द्वारा पूर्व-स्वीकृत हैं और राइड बुक करने से पहले ही यात्रियों को स्पष्ट रूप से दिखा दिए जाते हैं। ऐप में अपनाया गया मूल्य निर्धारण मॉडल दूरी, समय, रिटर्न फेयर और नाइट अलाउंस जैसे सभी पहलुओं के लिए उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करता है। इसमें न तो सर्ज प्राइसिंग का कोई प्रावधान है और न ही किसी प्रकार के छिपे हुए शुल्क शामिल हैं। माना जा रहा है कि इससे ओला-उबर के मुकाबले 30 प्रतिशत राइड सस्ती हो सकती है।

जीरो कमीशन मॉडल से ड्राइवरों लाभ

भारत टैक्सी ऐप पर जीरो कमीशन मॉडल का लाभ ड्राइवरों को मिलेगा। इसमें ड्राइवरों को किराए की पूरी राशि सीधे प्राप्त होती है और कमाई में पूरी पारदर्शिता बनी रहती है। इसके साथ ही ड्राइवरों को एक्सीडेंट और इंश्योरेंस कवरेज जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इतना ही नहीं, ड्राइवरों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गोल्ड सेविंग्स, आसान लोन सुविधा और प्रोफेशनल ट्रेनिंग जैसे वेलफेयर प्रोग्राम भी शामिल किए गए हैं। साथ ड्राइवरों को अतिरिक्त इंसेंटिव देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

यात्रियों की सेफ्टी

यात्रियों की सेफ्टी के लिहाज से भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म पर हर ड्राइवर की केवाईसी वेरिफिकेशन जरूरी है। यहां तक कि ड्राइवरों के बैकग्राउंड की समय-समय पर जांच और सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाती है। ऐप में लाइव राइड ट्रैकिंग, एसओएस इमरजेंसी सपोर्ट और ड्राइवर रेटिंग जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: स्पेस-X का xAI के साथ हुआ मर्जर, कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर ₹1.12 लाख अरब हुई

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago