Bharat Taxi Uttar Pradesh: बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक साथ दो बड़े फैसलों की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत टैक्सी’ सेवा लॉन्च कर ड्राइवरों को कमीशन से राहत और सामाजिक सुरक्षा देने की पहल की, तो ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के तहत छोटे और सीमांत किसानों के लिए दीर्घकालिक कर्ज की ब्याज दर घटाकर 6 प्रतिशत कर दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। उन्होंने बताया कि यह सेवा फिलहाल लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चल रही है। इससे जुड़ने वाले ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा कवरेज मिलेगी। सीएम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ड्राइवरों को आर्थिक सुरक्षा के साथ सम्मान और गरिमा देना है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ सिर्फ यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की सेवा नहीं है, बल्कि यह देश की प्रगति की गति को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से जुड़े ड्राइवरों को 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। इससे उनमें आर्थिक सुरक्षा और निश्चिंतता आएगी, जिससे वे जिम्मेदारी के साथ काम कर सकेंगे। सीएम ने बताया कि ‘भारत टैक्सी’ फिलहाल लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में संचालित हो रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ‘भारत टैक्सी’ ने लखनऊ एयरपोर्ट, लखनऊ मेट्रो और लखनऊ पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन किए हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा का विस्तार होने से आने वाले समय में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित बस सेवा को भी सहकारी मॉडल पर विकसित करने की संभावना जताई।
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…