उत्तर प्रदेश

मायावती बड़ा फैसला, ईशान आनंद को दी BSP में नंबर-2 की जिम्मेदारी

Ishan Anand BSP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में नेतृत्व को लेकर बड़े बदलाव हुए हैं। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को 3 सितंबर को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाया और 10 सितंबर को पार्टी से भी बाहर कर दिया।

ईशान आनंद को मिली जिम्मेदारी

आकाश के हटाए जाने के बाद उनके छोटे भाई ईशान आनंद को 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों के लिए चीफ सेक्टर कोऑर्डिनेटर बनाया गया। पार्टी बैठक में मायावती ने उन्हें नेताओं से परिचित कराया था। ईशान लंबे समय से मायावती के साथ पार्टी बैठकों और कार्यक्रमों में नजर आते रहे हैं। हालांकि, बाद में मायावती ने 13 सितंबर को स्पष्ट किया कि उनके भाई आनंद कुमार के दोनों बेटे—आकाश और ईशान—को पार्टी में कोई पद नहीं दिया जाएगा।

आकाश को क्यों हटाया गया?

मायावती ने 3 सितंबर को कहा था कि आकाश को राजनीतिक रूप से और परिपक्व होने की जरूरत है और फिलहाल उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा। यह आकाश को प्रमुख संगठनात्मक पद से हटाए जाने का तीसरा मौका था।

10 सितंबर को मायावती ने आकाश को पार्टी से भी अलग कर दिया। उन्होंने आकाश के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक रुख को लेकर भी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि परिवार को पार्टी से ऊपर प्राथमिकता दी गई। आकाश द्वारा उनके सोशल मीडिया पोस्ट को दोबारा साझा नहीं करने का भी उन्होंने जिक्र किया।

ये भी पढ़े: केजरीवाल ने की CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, SIR पर उठाए सवाल; चुनाव रद्द कराने की भी मांग

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

1 hour ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago