Categories: मनोरंजन

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ में बड़ा बदलाव, जानें डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का पोस्ट क्यों बना चर्चा का विषय

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी या रिलीज डेट नहीं, बल्कि इसकी लीड एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर है. जहां पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा हुआ था, अब उनकी जगह 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी ने ले ली है. फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नई कास्टिंग की पुष्टि की.

दीपिका की फिल्म से विदाई

दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने शूटिंग के लिए फिक्स 8 घंटे की वर्किंग टाइम की मांग की थी. इसके अलावा उन्होंने फीस के साथ-साथ फिल्म के प्रॉफिट में 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी मांगी थी. साथ ही फिल्म में शामिल ए-रेटेड बोल्ड सीन को लेकर भी वह सहज नहीं थीं. हालांकि दीपिका की ओर से अब तक फिल्म से बाहर होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का इशारों भरा पोस्ट

इस बदलाव के बाद फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर बिना नाम लिए दीपिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा कि जब मैं किसी अभिनेता को कहानी सुनाता हूँ, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूँ. हमारे बीच एक अनकहा NDA होता है. लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का 'खुलासा' कर दिया है जो आप हैं. एक युवा अभिनेता को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका नारीवाद है?

उन्होंने आगे कहा कि आपको यह कभी समझ नहीं आएगा… अगली बार पूरी कहानी बाहर कर देना, क्योंकि अब फर्क नहीं पड़ता." पोस्ट के अंत में उन्होंने एक कहावत का भी जिक्र किया, "खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे! #dirtyPRgames", जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है.

अब तृप्ति डिमरी के हाथ लगी बड़ी फिल्म

अब जब तृप्ति डिमरी को फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में कास्ट किया गया है, उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं. ‘एनिमल’ में दमदार अभिनय से सुर्खियों में आईं तृप्ति अब प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी ऊंची हैं, और अब नई लीड के साथ कहानी किस दिशा में जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा. 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

24 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

37 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago