उत्तर प्रदेश

अनुप्रिया पटेल की पार्टी में बड़ी बगावत, सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर की गई ये मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश NDA में सब ठीक ठाक नहीं चल रहा है। अनुप्रिया पटेल से बगावत करके अपनी पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले चौधरी ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष आर.पी.गौतम ने ब्रजेंद्र और अरविंद बौद्ध को पार्टी से निकालने का ऐलान किया है। साथ ही सोनेलाल की जयंती पर उन्होंने सीएम योगी को चिट्ठी भी लिखी है।

सियासी धमाका

सीएम योगी को लिखी चिट्ठी में चौधरी ब्रजेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी मोनिका आर्या को अपर शासकीय अधिवक्ता( राज्य सरकार) के पद से हटाने की मांग की है। मालूम हो कि मंगलवार को बड़ा धमाका तब देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले चौधरी ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया।

रास्ते से भटकी अपना दल

अपना मोर्चा नामक नई पार्टी का गठन करते हुए उन्होंने कहा कि अपना दल अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। दोनों पति-पत्नी कुर्मी बिरादरी का हित भूलकर सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं। पिछले 10 सालों में जो कार्यकर्ता नाराज होकर अपना दल छोड़ चुके हैं, उनको मिलाकर हमने नई पार्टी बनाई है। इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया कि पार्टी के 9 विधायक भी इसमें साथ हैं। अब इसके एक दिन बाद अपना दल (एस) ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है।

चिट्ठी में की ये मांग

सीएम योगी को लिखी चिट्ठी में आर.पी.गौतम ने लिखा है कि आप अवगत ही हैं कि अपना दल (एस) 2014 से प्रधानमन्त्री के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का प्रमुख घटक दल है तथा विगत वर्षों में सामाजिक न्याय एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु सतत कार्य करता रहा है। अपना दल (एस) के कोटे से मोनिका आर्या, उनके पति ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह को अपर शासकीय अधिवक्ता (राज्य सरकार) एवं अरविन्द बौद्ध को पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया था। इन्हें इस पद से हटाया जाए.

 

डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने दशकीय क्रांति को बताया जन आंदोलन

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago