भारत और अमेरिका
भारत और अमेरिका के बीच लम्बे समय से चला आ रहा व्यापार विवाद अब समाधान की और बढ़ रहा है।हाल ही हुई वार्ता को भारत ने साकारात्मक और रचनात्मक बताया है । जिससे संकेत मिल रहें है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच शुरूआती व्यापार समझौता हो सकता है ।
अमेरिका ने कुछ साल पहले भारत में आने वाले स्टील और एल्युमीनियम पर भारी शुल्क लगाया था । इसके जबाब में भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों और मेडिकल उपकरणों पर टेक्स्ट बढ़ा दिए । इसी खींचतान से दोनों देशों के कारोबारियों और उधोगों को नुक्सान हुआ और कई उत्पाद महंगे हो गए ।
इस बार की बातचीत का माहौल पहले से अलग रहा है। दोनों देशों ने नरम लहज़े में वार्ता की और आगे बढ़ने की इच्छा जताई । अगर शुरुआती डील हो जाती है तो व्यापार आसान होगा और निर्यात-आयात पर अतिरिक्त बोझ कम होगा।
भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाज़ार में ज़्यादा मौके मिलेंगे।नए उद्योग और निवेश आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।रक्षा और तकनीक के साथ-साथ व्यापार में सहयोग से भारत-अमेरिका रिश्ते और गहरे होंगे।
ये भी पढ़े: ट्रंप का बड़ा फैसला: भारतीय फार्मा उद्योग को झटका, दवाइयों पर 100% टैरिफ
फिलहाल डेटा सुरक्षा, दवाइयों की कीमत और कृषि सब्सिडी जैसे मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि शुरुआती डील सफल रही तो आगे चलकर बड़ा और स्थायी समझौता भी हो सकता है।
कूल मिलाकर एक नए दौर की शुरआत है । यह साझेदारी न सिर्फ व्यापार में बल्कि दोनों देशों की आर्थिक और रणनीतिक ताकत को भी नई ऊंचाई दे सकती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…