Big turn in Russia-Ukraine war Putin ready for talks but questions on Zelensky being President
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक नई कूटनीतिक हलचल देखी जा रही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए तैयार हैं,लेकिन इसके साथ ही उन्होंने जेलेंस्की की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।अमेरिकी चैनल NBC न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में लावरोव ने कहा कि अगर हमें किसी समझौते पर दस्तखत करने होंगे, तो पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि साइन करने वाला व्यक्ति वैध है। यूक्रेनी संविधान के अनुसार, जेलेंस्की अब राष्ट्रपति नहीं हैं।
लावरोव ने यह भी कहा कि जेलेंस्की इस समय डिफैक्टो रूप से यूक्रेन सरकार के प्रमुख हैं, लेकिन असली सवाल यह है कि किसी संभावित शांति समझौते पर हस्ताक्षर किसकी ओर से होंगे। रूस का कहना है कि जेलेंस्की की ओर से लगातार बातचीत की अपील, उनकी वैधता को बनाए रखने की एक राजनीतिक कोशिश है। गौरतलब है कि मई 2024 में जेलेंस्की का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। हालांकि, यूक्रेन का तर्क है कि युद्धकालीन मार्शल लॉ लागू होने के चलते राष्ट्रपति के रूप में उनकी शक्तियां स्वतः विस्तार पा चुकी हैं और वे अब भी वैध रूप से पद पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें :इजराइल ने यमन की राजधानी सना पर किए हवाई हमले, हूथी ठिकानों और ऊर्जा केंद्रों को बनाया निशाना
इस बयान के कुछ ही दिन पहले अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक हुई थी। इस मुलाकात के बाद रूस ने अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही और ट्रंप को मॉस्को आने का न्योता भी भेजा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया है कि ट्रंप की पहल पर रूस ने यूक्रेन को लेकर महत्वपूर्ण रियायतें दी हैं। वेंस के अनुसार ट्रंप की आक्रामक और ऊर्जावान कूटनीति इस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पुतिन ने भी इस बैठक को रचनात्मक और सकारात्मक बताया है।
इंटरव्यू में लावरोव ने दोहराया कि रूस का उद्देश्य यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि वहां रहने वाले रूसी मूल और रूसी भाषा बोलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा भूभाग है, हमें ज़मीन की भूख नहीं है। हमारा लक्ष्य केवल यूक्रेन की तरफ से उत्पन्न हो रहे सुरक्षा खतरों को समाप्त करना है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…