Prime Minister Narendra Modi
PM Modi : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आज गुजरात के लिए रवाना हो गए है, वे दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घादन और शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह योजना शहर विकास, ऊर्जा, सड़क और रेलवे से जूड़ी है।
पीएम मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे। 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के लिए सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप पीएम मोदी 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इनमें 65 किलोमीटर लंबी महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, कलोल-कडी-कटोसन रोड और बेचराजी-रानुज रेल लाइनों का आमान परिवर्तन और उत्तरी गुजरात में सुरक्षित और सुगम कनेक्टिविटी के लिए ब्रॉड-गेज क्षमता का विस्तार शामिल है।
PM Modi कटोसन रोड और साबरमती के बीच एक यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बेचराजी से एक मालगाड़ी सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा मार्ग के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे।
अगले दिन मारुति सुजुकी के प्लांट का दौरा करेंगे अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मंगलवार अहमदाबाद जिले के हांसलपुर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट का दौरा करेंगे। यहां वे कंपनी की नई EV यूनिट की शुरुआत करेंगे।
इसी दिन इस ब्रांड के इलेक्ट्रिक व्हीकल के पहले बैच का प्रोडक्शन भी शुरू होगा। कंपनी की यह कार इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की पहली कार होगी। इस कार्यक्रम के बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़े : अमित शाह आए सामने, विपक्ष पर बोला तीखा हमला -‘जेल को ही CM हाउस, PM हाउस बना….
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…