मनोरंजन

Bigg Boss 19: अमाल ने अवेज पर लगाया ये आरोप , प्रणित संग भिड़ंत; तान्या-अमाल बने राजा-रानी

Bigg Boss 19 : टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हर एपिसोड में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और विवादों का नया तड़का लग रहा है। ताज़ा एपिसोड में म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अमाल मलिक और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अवेज दरबार के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

अमाल का बड़ा दावा

घरवालों के साथ बातचीत के दौरान अमाल ने अवेज पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवेज के सोशल मीडिया फॉलोअर्स ज्यादातर नकली हैं। अमाल ने तंज कसते हुए कहा, “30 मिलियन फॉलोअर्स में से 25 मिलियन फेक हैं। मैंने खुद देखा है कि उनका ट्रैक्शन कितना कम है। मैं अपने गानों के प्रमोशन के लिए इन्हें पैसे देता हूं और इसी वजह से ये मुझसे भिड़ते नहीं हैं।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है और फैंस दो गुटों में बंट गए हैं।

तान्या और अमाल बने राजा-रानी

शो के नए प्रोमो में दर्शकों ने एक अलग ही मजेदार एक्ट देखा। तान्या मित्तल और अमाल मलिक को राजा-रानी के रूप में दिखाया गया, जहां शहबाज उन्हें पंखा करते नजर आए और जीशान पानी पिलाते दिखे। इस एक्ट ने घरवालों और ऑडियंस दोनों का खूब मनोरंजन किया।

प्रणित और अमाल की लड़ाई

दूसरे प्रोमो में प्रणित और अमाल के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई। अमाल ने प्रणित को “नल्ला” कहकर भड़काया, जिस पर प्रणित ने पलटवार करते हुए कहा, “तेरे अंदर इतना जहर भरा है… गाता कम है, बजता ज्यादा है।” मामला तब और बिगड़ गया जब अमाल ने उन्हें छुआ और प्रणित गुस्से से चिल्ला पड़े “मुझे हाथ मत लगाया कर।” पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की शरारत की सराहना की थी जिसमें उन्होंने घरवालों का सामान छिपाकर झगड़े भड़काने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़े – National Film Awards 2023 : मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, स्पीच और सम्मान ने सभी को किया भावुक

हर नए एपिसोड के साथ बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, बहस और दोस्ती का नया रंग देखने को मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अमाल और अवेज की यह लड़ाई घर के माहौल को कितना बदलती है और कौन किसका साथ देता है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago