मनोरंजन

Bigg Boss 19 : अमाल मलिक बने घर के तीसरे कैप्टन, टास्क में छिड़ी सबसे बड़ी जंग!

Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और हर दिन के साथ घर का माहौल और ज्यादा गरमाता जा रहा है। पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते, तकरार करते और गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं। खाने-पीने से लेकर टास्क और स्ट्रेटेजी तक, हर बात पर घरवालों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। अब इस बहुचर्चित शो को तीसरा कैप्टन भी मिल चुका है और इस बार कमान एक जाने-माने सिंगर के हाथों में गई है।

पहले कुनिका, फिर बसीर, अब अमाल को मिली जिम्मेदारी

24 अगस्त को शुरू हुए इस शो में सबसे पहले कुनिका सदानंद कैप्टन बनी थीं। हालांकि घरवालों से टकराव के चलते उन्होंने सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही कैप्टेंसी छोड़ दी थी। इसके बाद बसीर अली को दूसरी कैप्टेंसी मिली और उन्होंने एक हफ्ते तक घर का नेतृत्व किया। अब कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली है और घर के नए कैप्टन बन गए हैं।

कैप्टेंसी टास्क में कड़ा मुकाबला

बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया, जिसमें टीम रेड और टीम ब्लू आमने-सामने थी। टास्क के अंत में मुकाबला मृदुल तिवारी और अमाल मलिक के बीच फाइनल तक पहुंचा। दोनों को असेंबली रूम में बराबर वोट मिले, जिसके बाद टाई हो गया। दोबारा हुई वोटिंग में अमाल मलिक को बहुमत मिल गया और उन्हें घर का नया कैप्टन घोषित कर दिया गया। इस तरह इस हफ्ते बिग बॉस की सत्ता अमाल के हाथों में आ गई।

टास्क के दौरान बसीर-अभिषेक की गंदी लड़ाई

इस कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर में अब तक का सबसे बड़ा हंगामा हुआ। बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बसीर ने अभिषेक पर धक्का मारने का आरोप लगाया और गुस्से में आकर उन्होंने टास्क का क्लैपबोर्ड स्विमिंग पूल में फेंक दिया। इस झगड़े के बाद दोनों के बीच का माहौल और ज्यादा बिगड़ गया।

ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : 18 साल बाद शो में लौटे अरशद वारसी, अक्षय कुमार संग संभालेंगे सलमान की जगह

एविक्शन का सस्पेंस बरकरार

बिग बॉस 19 की शुरुआत 16 कंटेस्टेंट्स से हुई थी, जिसके बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शहबाज बडेशा घर में आए और यह संख्या 17 हो गई। अब तक दो हफ्ते बीत जाने के बावजूद कोई भी एलिमिनेट नहीं हुआ है। इस हफ्ते नगमा, आवेज, मृदुल और नतालिया नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं। ऐसे में दर्शकों को इंतजार है कि इस बार बिग बॉस के घर से कौन सा सदस्य बाहर होगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

18 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

23 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

42 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago