Ram Mandir Income
Ram Mandir Income: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारी आय हुई है। आंकड़ों के अनुसार, राम मंदिर को विभिन्न स्रोतों से कुल 327 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इसमें 153 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं के दान से प्राप्त हुए, जबकि 173 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में मिले।
राम मंदिर देश के सबसे बड़े और चौथे सबसे धनी मंदिरों में शुमार हो गया है। यहां रोजाना औसतन 70-80 चहजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड पर यह संख्या और अधिक बढ़ जाती है। भक्त न सिर्फ आशीर्वाद लेते हैं, बल्कि दान-पुण्य में भी दिल खोलकर योगदान कर रहे हैं। पैसों के साथ-साथ सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं भी मंदिर को दान में मिल रही हैं।
ट्रस्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक मंदिर को 104.96 करोड़ रुपये की आय हुई। इसमें 6.20 करोड़ रुपये दान काउंटर से, 20.86 करोड़ रुपये हुंडी (दान पात्र) से, और 3.76 करोड़ रुपये ऑनलाइन दान से प्राप्त हुए। विदेशों से भी 10 लाख रुपये का योगदान आया है।
ये भी पढ़े : Nepal Protest : पूर्व PM देउवा के घर से कैश-गोल्ड बरामद, क्या Gen-Z आंदोलन नेपाल को पूरी तरह थाम चुका है?
राम मंदिर निर्माण के बाद से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों का आना बढ़ा है। इससे मंदिर की आय में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…