Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के शुरुआती एपिसोड से ही सुर्खियों में हैं। शो में प्रवेश करते ही उन्होंने अपने कुछ बयान ऐसे दिए, जिनसे दर्शकों का गुस्सा और आलोचना दोनों बंटने लगी। इतना ही नहीं, पहले हफ्ते के भीतर ही उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
तान्या ने घर में अपनी पहचान स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर के रूप में बताई थी। इससे उम्मीद की जा रही थी कि वे सरल और विनम्र व्यक्तित्व की होंगी। लेकिन जैसे ही उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए, जो दिखावे और आत्मकेंद्रित नजर आए, दर्शकों ने उन्हें नकली और ‘शोऑफ क्वीन’ कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक एपिसोड में तान्या ने कहा कि वे चाहती हैं कि घर के सभी लोग उन्हें ‘बॉस’ कहें। यहां तक कि उनका छोटा भाई भी उन्हें घर में ‘बॉस’ कहता है। इस तरह के व्यवहार को देखकर दर्शकों ने उन्हें फेक और दिखावटी माना।
वहीं, एक बयान में तान्या ने कहा कि वो साड़ी पहनकर बिग बॉस तक पहुंच गई हैं, जो उनके लिए बहुत बड़ी अचीवमेंट है. कई लड़कियां आगे बढ़ने के लिए छोटे कपड़े पहनती है, कई तरह के सीन्स करती है। मगर उन्होनें बिना कुछ कंप्रोमाइज किए बिग बॉस तक का सफर तय किया है। दूसरी लड़कियों पर तान्या के इस कमेंट पर लोग ऐतराज जता रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तान्या के मीम्स और कटाक्ष तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई फैंस ने कहा कि उनके एटीट्यूड में असलीपन की कमी है। कुछ दर्शकों का कहना है कि सिर्फ चार दिन में ही उन्होंने अपने व्यवहार से लोगों को नाखुश कर दिया।
शो के पहले हफ्ते के भीतर ही तान्या मित्तल को दर्शकों ने काफी हद तक रिजेक्ट कर दिया है। बिग बॉस के फैंस के अनुसार, ऐसे कंटेस्टेंट जो खुद को बार-बार प्रमोट करते हैं और दूसरों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, उन्हें लंबे समय तक शो में पसंद नहीं किया जाता।
ये भी पढ़े : Big Boss 19 : पहला कैप्टन तय, जानें किसको मिली कैप्टेंसी की दावेदारी
Bigg Boss 19 का यह सीजन पहले ही अपने विवादित और रंगीन कंटेस्टेंट्स के लिए चर्चा में है। अब देखना यह है कि तान्या मित्तल अपने इस विवादास्पद एटीट्यूड को कैसे संभालती हैं और क्या वे दर्शकों के नजरिए को बदल पाती हैं या नहीं।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…