Uttarakhand cloudburst
Uttarakahand Cloudbust: पहाड़ी इलाकों में तबाही का संकट बना हुआ है। उत्तराखंड के चमोली में एक बार फिर से बादल फटने की घटना सामने आई है। जिले की तहसील देवाल के मोपाटा गांव में बादल फटने से हाहाकार मच गया है। बादल फटने से मकान और गोशाला के मलबे में दबने की सूचना है। इस घटना में कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना मिल रही है।
बता दें कि घटना को लेकर प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं केदारघाटी के लवारा गांव में पुल बहने से छेनागाड़ क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है। इसके अलावा रुद्र रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी भी उफान पर हैं, इनका पानी घरों में घुस कर तबाही मचा रहा है।
इस मलबे की चपेट में एक गोशाला के भी आने की सूचना है। इस मलबे में 15 से 20 मवेशियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।
ये भी पढ़े : दिल्ली में गिर सकता है तापमान, बारिश से मौसम होगा सुहाना पर सड़कों पर परेशानी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने एक्स पर जानकारी दी- ‘जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटना में दो लोग लापता हैं और कई जानवर दब गए हैं। पूरे जिले में भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हैं। राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं।
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…