राशिफल

Horoscope: मीन राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, जानें आज का राशिफल

Horoscope 29 august 2025 :  यह भविष्यफल (Horoscope) आपके करियर, व्यापार, निजी जीवन और स्वास्थ्य पर केंद्रित है। आपको अपने दिन की बेहतर योजना बनाने में मदद करना है। यह राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सम्मान आएगा।

मेष राशि

आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन से चहल पहल की स्थिति रहेगी। रिश्तों में चल रहे मनमुटाव को आप बातचीत के जरिए खत्म करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार भी ले सकते हैं।

वृषभ राशि

आपकी राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। बड़े मुनाफे के चक्कर में आपको कोई भी छोटा मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, नहीं तो दिक्कतें आ सकती हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन लाभदायक होगा। कार्यस्थल पर आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। यदि आप किसी से कोई वादा करते हैं तो उसे समय पर पूरा करें। लेन-देन के मामले में आपको व्यावहारिक रहना चाहिए।

कर्क राशि

आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ वरिष्ठ लोगों से मिलकर आप अपनी किसी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे।

सिंह राशि

व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। आपका प्रभाव और सम्मान भी आज बढेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें नहीं तो शिक्षा में बाधा आ सकती है।

तुला राशि

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि जागृत होगी। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। अपने खानपान में सावधानी बरतें। पेट से संबंधित कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सहकर्मी और अधिकारी आपकी प्रशंसा भी करेंगे।

धनु राशि

आपको आज अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप प्रभाव और सम्मान बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास आज सफल हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े : Radha Asthami 2025: 30 या 31 अगस्त; कब रखें व्रत, इन उपायों से पाएं राधारानी की विशेष कृपा

मकर राशि

आज आपको अपने बड़ों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कला कौशल में भी निखार आएगा और इसका लाभ आप कार्यक्षेत्र में प्राप्त कर पाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन अनुकूल और सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है।

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज सामाजिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपके अंदर सहयोग की भावना भी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

57 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago