मनोरंजन

Bigg Boss 19: फरहाना की हरकत से भड़के अभिषेक, घर में छिड़ा घमासान

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 का हर एपिसोड दर्शकों को नया ड्रामा दिखा रहा है। घर में कभी झगड़े, तो कभी गाली-गलौज और बहसें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब शो के ताज़ा प्रोमो ने माहौल और गरमा दिया है, जिसमें फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के बीच जमकर तकरार होती दिखी।

सोते समय अभिषेक पर फेंका पानी

जारी प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बजाज आराम से सो रहे होते हैं। तभी फरहाना हाथ में बोतल लेकर आती हैं और उन पर पानी डाल देती हैं। अचानक हुई इस हरकत से अभिषेक भड़क उठते हैं और गुस्से में कहते हैं, “पानी डालने की कोई जरूरत नहीं है।” इस पर फरहाना तुनककर जवाब देती हैं, “मेरी मर्जी, मैं जो चाहूं करूंगी।”

अशनूर ने फरहाना को सुनाई खरी-खोटी

फरहाना की ‘मेरी मर्जी’ वाली बात अशनूर कौर को रास नहीं आती है। वे तुरंत विरोध करते हुए कहती हैं, “घर में सब कुछ मेरी मर्जी से नहीं चलता फरहाना।” इस पर फरहाना भी पलटवार करते हुए कहती हैं, “तो फिर तुम वॉचमैन बन जाओ और इन्हें उठाते रहो।”

कैप्टन ने भी दी सख्त चेतावनी

बहस बढ़ने पर घर की कैप्टन ने बीच-बचाव करते हुए फरहाना को टोक दिया। उन्होंने साफ कहा कि यह घर किसी की निजी संपत्ति नहीं है और यहां नियम सब पर लागू होते हैं। बावजूद इसके फरहाना ने दो टूक जवाब दिया कि वह पांच लोगों से भी भिड़ने से नहीं डरतीं है।

ये भी पढ़ेअनिल कपूर फिर बनने वाले हैं नाना, सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी से खुश हुआ परिवार

शो में फिर बढ़ा ड्रामा

फरहाना की इस हरकत से घर का माहौल और ज्यादा बिगड़ गया है। दर्शकों के बीच अब चर्चा यह है कि क्या इस बार बिग बॉस फरहाना के खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाएंगे या फिर मामला यूं ही गरमाया रहेगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago