मनोरंजन

Bigg Boss 19 : अवेज दरबार और नगमा मिराजकर की शादी पर पिता इस्माइल दरबार का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में सोशल मीडिया की पॉपुलर जोड़ी अवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी घर के अंदर मौजूद हैं। फैंस इन दोनों को प्यार से ‘नवेज’ कहते हैं। शो में आने के बाद से ही इनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। अब अवेज दरबार के पिता और मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार ने उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

दिसंबर में होनी थी शादी

इस्माइल दरबार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि अवेज और नगमा की शादी इसी साल दिसंबर में तय कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों की रजामंदी से 26 दिसंबर की तारीख भी फाइनल हो गई थी। लेकिन बिग बॉस में एंट्री के कारण इस खास मौके को आगे बढ़ाना पड़ा।

नगमा के घर हुई थी शादी की प्लानिंग

इस्माइल दरबार ने यह भी साझा किया कि बेटा अवेज खुद चाहता था कि वह नगमा के परिवार से बात करें और शादी को पक्का करें। इसी सिलसिले में वह नगमा के घर गए थे। वहां दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की तैयारियों पर चर्चा की। रात तक बैठकर वेन्यू और बाकी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत हुई और पूरा माहौल बेहद खुशगवार रहा। नगमा की मां ने उन्हें अपने हाथों से खाना भी खिलाया। सबकुछ फाइनल हो चुका था, लेकिन बिग बॉस के कारण योजनाओं पर ब्रेक लग गया।

शो के लिए लिया बड़ा फैसला

इस्माइल दरबार के मुताबिक, अवेज और नगमा ने Bigg Boss 19 में शामिल होने के लिए अपनी शादी टाल दी, जो उनके लिए एक बड़ा त्याग है। उन्होंने कहा कि अब बस यही उम्मीद करते हैं कि दोनों शो से मजबूत बनकर लौटें और उनका रिश्ता और गहरा हो।

अवेज ने दिया बयान

वहीं, Bigg Boss  के एक लाइव सेशन में खुद अवेज ने भी अपनी शादी को लेकर इशारा दिया था। उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत आगे बढ़ चुकी थी और अगर शो का ऑफर न आता तो शायद वह और नगमा अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते। हालांकि, बिग बॉस ने उन्हें इस मुद्दे पर ज्यादा बोलने का मौका नहीं दिया।

ये भी पढ़े – बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे पकड़ बना रही सिद्धार्थ–जान्हवी की ‘परम सुंदरी’, 6 दिन में इतनी हुई कमाई

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

इस खुलासे के बाद से फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है। दर्शक यह जानने के लिए बेसब्र हैं कि शो खत्म होने के बाद क्या दोनों दिसंबर वाली तारीख पर शादी करेंगे या फिर नई तारीख तय की जाएगी।

Shweta Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

40 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

54 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago