उत्तर प्रदेश

UP Panchayat election से पहले AI ने पकड़े डुप्लीकेट नाम, इन जिलों से निकले सबसे ज्यादा नाम

UP Panchayat election : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को साफ करने का काम हो रहा है, जिसमें तकनीक से डुप्लीकेट नाम पकड़े गए हैं और अब उन्हें हटाने की प्रक्रिया चल रही है। यूपी पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच चल रही है। इस जांच में AI (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

घर-घर जाकर किया जाएगा पता

AI की मदद से पता चला है कि वोटर लिस्ट में बहुत सारे नाम दोहराए गए हैं यानी एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग जगहों पर दर्ज है। अब इन डुप्लीकेट वोटरों की पहचान पक्की करने के लिए जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा, ताकि फर्जी या दोहराए गए वोट हटाए जा सकें।

छह जिलों में 22 लाख से ज़्यादा डुप्लीकेट नाम

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) से जांच करने पर पता चला कि उन्नाव, हरदोई, कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के आसपास के छह जिलों में 22 लाख से ज़्यादा वोटरों के नाम लिस्ट में बार-बार दर्ज हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके। डुप्लीकेट नाम हटाने से फर्जी मतदान की संभावना कम होगी और वोटर लिस्ट ज़्यादा साफ-सुथरी होगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, AI जांच में सबसे ज़्यादा डुप्लीकेट वोटर नाम हरदोई ज़िले में मिले, जिनकी संख्या करीब 13 लाख है। बाकी ज़िलों में भी लाखों की संख्या में दोहराए गए नाम पाए गए हैं। यह खुलासा तब हुआ जब राज्य सरकार ने मतदाता सूची को अपडेट और सत्यापित करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया।

ये भी पढे : Next Generation GST रिफॉर्म्स : अब इन चीजों पर खर्च करना होगा ज्यादा पैसा, देखें लिस्ट

यह कदम इसलिए और अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद उठा था। ऐसे में यूपी सरकार का यह प्रयास चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

Kajal Sharma

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

7 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

26 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

53 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

54 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago