देश

HC ने कहा- “आखिर कुत्ते की कस्टडी का विवाद बाहर क्यों नहीं निपटाया जा सकता?”

Delhi High Court : दिल्ली हाईकोर्ट में इन दिनों एक अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला किसी संपत्ति या व्यापार से जुड़ा नहीं, बल्कि एक पालतू रॉटविलर कुत्ते की कस्टडी को लेकर है।

मामला क्या है?

TMS सांसद महुआ मोइत्रा और वकील जय अनंत देहाद्राई करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों के बीच उनके पालतू कुत्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महुआ मोइत्रा ने दिल्ली की साकेत जिला अदालत में एक सिविल सूट दायर कर कुत्ते की संयुक्त कस्टडी की मांग की थी। वहीं, दोनों ने एक-दूसरे पर कुत्ता “चुराने” के आरोप भी लगाए।

देहाद्राई का कहना है कि मामले पर खुलकर बोलने से रोक

मार्च 2025 में साकेत कोर्ट ने एक आदेश जारी कर कहा था कि मामले की कार्यवाही और उससे जुड़ी बातें सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की जाएं। इस आदेश को जय अनंत देहाद्राई ने चुनौती दी और Delhi High Court का दरवाजा खटखटाया। देहाद्राई का कहना है कि यह आदेश उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Speech) का उल्लंघन है, क्योंकि इससे उन्हें मामले पर खुलकर बोलने से रोका जा रहा है।

हाईकोर्ट ने कहा ये बाहर क्यों नहीं निपटाया जा सकता

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जज जस्टिस मनोज जैन ने दोनों पक्षों को सुझाव दिया कि वे अदालत का समय और संसाधन खर्च करने के बजाय आपसी सहमति से इस मामले को सुलझाएं। जज ने पूछा, “आखिर कुत्ते की कस्टडी का विवाद अदालत के बाहर क्यों नहीं निपटाया जा सकता?”

अदालत ने इस मामले में महुआ मोइत्रा से जवाब भी मांगा है। वहीं, देहाद्राई की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय घोष ने कहा कि महुआ के मुकदमे में साफ तौर पर कुत्ते की संयुक्त देखभाल (Joint Custody) की मांग की गई है।

ये भी पढ़ेGST 2.0 : कौन-सा सामान हुआ सस्ता और किस स्लैब में आया, पढ़े पूरी List

कस्टडी विवाद आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय

अब हाईकोर्ट इस याचिका पर सुनवाई जारी रखेगा। फिलहाल अदालत ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से हल निकालने की सलाह दी है। यह मामला न केवल कानूनी हलकों में बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह “कस्टडी विवाद” किसी बच्चे या संपत्ति का नहीं बल्कि एक पालतू कुत्ते का है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago