मनोरंजन

स्मृति ईरानी की पुरानी तस्वीरें वायरल, फैंस बोले क्या ये वही हमारी तुलसी है?

Smriti Irani : छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है उनका टीवी पर दोबारा लौटना। स्टार प्लस के सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है और स्मृति ईरानी ने इसमें फिर से तुलसी विरानी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

शो के नए सीजन के बीच Smriti Irani की कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लोग हैरान रह गए हैं और कह रहे है “क्या ये सच में हमारी वही तुलसी है?”। शुरुआती करियर में स्मृति का लुक इतना अलग था कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।

Smriti Irani

संघर्ष से सफलता तक का सफर

स्मृति ईरानी का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें दिल्ली और मुंबई के रेस्त्रां में वेट्रेस का काम करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स में किस्मत आजमाई। वो मिस इंडिया प्रतियोगिता तक पहुंचीं, लेकिन फाइनल राउंड में बाहर हो गई।

Smriti Irani

टीवी करियर की शुरुआत उन्होंने आतिश और हम हैं कल आज और कल जैसे शोज से की। इसके बाद वो कविता सीरियल में भी नजर आई। लेकिन असली पहचान उन्हें एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मिली, जिसमें उन्होंने तुलसी विरानी का रोल निभाया। यही किरदार उन्हें घर-घर में मशहूर बना गया।

राजनीति से दोबारा टीवी की ओर

Smriti Irani ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर राजनीति में कदम रखा और बीजेपी से जुड़कर केंद्रीय मंत्री भी बनीं। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब उन्होंने छोटे पर्दे पर कमबैक किया है। तुलसी के रूप में उनकी वापसी ने दर्शकों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

Smriti Irani

ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : अवेज दरबार और नगमा मिराजकर की शादी पर पिता इस्माइल दरबार का बड़ा खुलासा

फैंस का रिएक्शन

फैंस स्मृति ईरानी की पुरानी तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा “इतनी साधारण दिखने वाली लड़की आज इंडस्ट्री और राजनीति दोनों जगह अपनी पहचान बना चुकी है।” वहीं कुछ ने कहा “तुलसी वापस आ गई है, जैसे बचपन लौट आया हो।”

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago