Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस 19 में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, घर के अंदर contestants के बीच खींचतान और ड्रामे भी बढ़ते जा रहे हैं। अब तक एक-दूसरे को मां-बेटी जैसा मानने वाली तान्या मित्तल और 61 वर्षीय कुनिका के बीच गहरी दरार आ गई है। दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल पूरी तरह गरमा दिया।
दरअसल, यह पूरा विवाद किचन से शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में देखा गया कि तान्या भिंडी काट रही थीं। उसी दौरान उन्हें सब्जी में कीड़ा दिखाई दिया। इस पर उन्होंने हैरानी जताई और कहा, “पहली बार भिंडी में कीड़ा देखा है।” तुरंत ही कुनिका ने प्रतिक्रिया दी और बोलीं, “किचन में काम करोगी तो और भी चीज़ें जान जाओगी।” यही बात तान्या को नागवार गुज़री और उन्होंने पलटकर जवाब दिया।
कुनिका की बात सुनते ही तान्या भड़क गई। उन्होंने कहा कि उनका नारीवाद (फेमिनिज्म) हमेशा किचन से ही क्यों शुरू होता है। तान्या का आरोप था कि कुनिका अक्सर उनकी परवरिश पर तंज कसती रहती हैं और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं। बहस इतनी बढ़ गई कि तान्या ने कुनिका को साफ शब्दों में कहा “नॉमिनेशन का दिन आने दो, तबियत से बताऊंगी।”
शुरुआत में दोनों का रिश्ता काफी मजबूत था। दर्शक इन्हें अक्सर मां-बेटी की तरह देखते थे। लेकिन अब इस लड़ाई के बाद उनके equation में बदलाव साफ नजर आ रहा है। तान्या की धमकी और कुनिका की तल्खी ने इस रिश्ते को नई दिशा दे दी है।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री से हिल जाएगा घर का माहौल
इस पूरे झगड़े ने Bigg Boss 19 के घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया है। बाकी सदस्य भी इस टकराव को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। अब देखना यह होगा कि नॉमिनेशन के दौरान तान्या सच में क्या कदम उठाती हैं और इस रिश्ते का आगे क्या अंजाम होता है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…