Others

मेहुल चोकसी को लेकर भारत ने बेल्जियम सरकार को शेयर की सारी डिटेल्स, क्या-क्या मिलेगा जेल में ?

Mehul Choksi Extradition : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार ने बेल्जियम को आश्वस्त किया है। गृह मंत्रालय (MHA) ने बेल्जियम के न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर बताया है कि चोकसी को भारत लाए जाने पर जेल में उसे आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी।

बता दें कि यह कदम चोकसी के वकीलों द्वारा उठाई गई मानवाधिकार और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं के जवाब में उठाया गया है। बेल्जियम के न्याय मंत्रालय को लिखे पत्र में साफ-साफ बताया गया है कि मुंबई की आर्थर रोड जेल में चोकसी को क्या-क्या मिलेगा:

  • उन्हें जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा।
  • उन्हें कम से कम 3 वर्ग मीटर की जगह मिलेगी, जिसमें फर्नीचर शामिल नहीं है।
  • साफ-सुथरा गद्दा, तकिया, चादर और कंबल दिया जाएगा। मेडिकल कारणों पर पलंग की भी व्यवस्था की जा सकती है।
  • पर्याप्त रोशनी, हवा और सामान रखने की जगह मिलेगी।
  • उन्हें हर दिन पीने के लिए साफ पानी और 24 घंटे मेडिकल सुविधा मिलेगी।
  • उन्हें हर दिन पर्याप्त खाने और टॉयलेट-बाथिंग की सुविधा भी मिलेगी।
  • उन्हें हर दिन तय समय के लिए कसरत और मनोरंजन के लिए अपनी सेल से बाहर जाने दिया जाएगा।

भारत ने बेल्जियम को भरोसा दिलाया है कि चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में ह्यूमन राइट्स के मुताबिक रखा जाएगा।

बता दें कि मेहुल चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण घोटाले का आरोप है. इस घोटाले में दोनों ने कथित तौर पर मुंबई के ब्रैडी हाउस ब्रांच के कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOU) के जरिए धोखाधड़ी की थी. चोकसी पर इसके अलावा कई अन्य बैंकों के साथ धोखाधड़ी के मामलों में भी जांच चल रही है.

ये भी पढ़े : योगी सरकार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर करेगी सख्त कार्रवाई, हर जिले में बनेगी “स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम”

Kajal Sharma

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

9 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

19 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

21 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

36 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

44 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

51 minutes ago