मनोरंजन

Bigg Boss 19: मृदुल नए कैप्टन, अमल-तान्या में दरार, प्रणित का रोस्ट वायरल

Bigg Boss 19 : ‘बिग बॉस 19’ का 24 अक्टूबर 2025 वाला एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। शो में इस हफ्ते कैप्टन के चुनाव की प्रक्रिया हुई, जिसके दौरान घर में कई नए समीकरण बने और कुछ रिश्ते टूटते भी दिखे। वहीं, मृदुल तिवारी के घर के नए कैप्टन बनने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कैप्टन बनने की रेस में तगड़ी टक्कर

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस सभी सदस्यों को एसेंबली रूम में बुलाते हैं और कहते हैं, “अब वक्त आ गया है कैप्टन चुनने का।” इसके बाद कंटेस्टेंट्स एक-एक कर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम बताते हैं।

बसीर ने नेहल और अमल को चुना, अभिषेक ने प्रणित और अशनूर को वोट दिया, नेहल ने बसीर और कुनिका का नाम लिया, गौरव ने प्रणित को सपोर्ट किया, अशनूर ने अभिषेक और प्रणित का नाम दिया, जबकि फरहाना ने कहा कि गौरव में लीडरशिप क्वालिटी है। अमल ने बताया कि उन्हें लगता है मृदुल एक ईमानदार और निष्पक्ष कैप्टन साबित होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरकार मृदुल तिवारी ने बाज़ी मार ली और वे इस हफ्ते के नए कैप्टन बने हैं।

अमल और तान्या के बीच गरमा-गरमी

शो के दूसरे प्रोमो में अमल मलिक और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अमल तान्या से भिड़ते हुए कहते हैं, “घुसेंगे, क्या कर लेगी? मुझसे भिड़ेगी? भिड़ के दिखा।” फिर वे बाकी सदस्यों से कहते हैं, “इसको खुशी है कि अब पूरा वीकेंड का वार इसी पर होगा। सब बोलेंगे कि सलमान सर इसी के कारण घर फिर से हिल गया।” फैंस इस झगड़े को लेकर सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग तान्या का साथ दे रहे हैं, तो कुछ अमल के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं।

प्रणित का कॉमिक रोस्ट बना शो की हाइलाइट

दूसरी ओर, प्रणित मोरे ने अपनी कॉमेडी से घर का माहौल हल्का कर दिया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में फरहाना को रोस्ट करते हुए कहा, “वो जलील करते हुए भी रिस्पेक्ट देती हैं।” फिर उन्होंने कुनिका पर निशाना साधते हुए कहा, “आप घटिया औरत हो, कुनिका जी।” यह सुनकर घरवाले हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

ये भी पढ़े - मैथिली ठाकुर का नया गीत रिलीज, छठ से पहले भक्तों को मिला संगीतमय उपहार

सोशल मीडिया पर प्रोमो हुआ वायरल

‘बिग बॉस 19’ के दोनों प्रोमो क्लिप्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस मृदुल की कप्तानी, अमल-तान्या की लड़ाई और प्रणित के रोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुक्रवार के एपिसोड में क्या नया मोड़ आता है और घर में कौन किसका साथ देता है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

52 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago