Big Boss 19 Nomination Update
Big Boss 19 Nomination : टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में हुई है। शो के पहले ही हफ्ते में घरवालों को नॉमिनेशन टास्क का सामना करना पड़ा, जिसमें कई ट्विस्ट देखने को मिले। इस टास्क के बाद कुल 7 कंटेस्टेंट्स घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।
पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को बाकी घरवालों ने वोटिंग से बाहर कर दिया था। लेकिन असल में यह सिर्फ एक चाल थी। फरहाना को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में भेज दिया और उन्हें घरवालों की नजरों से दूर रखकर नॉमिनेशन प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाया।
नॉमिनेशन टास्क में हर सदस्य को दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेने थे और वजह बतानी थी। लेकिन अंतिम फैसला तभी माना जाता, जब फरहाना उनकी वजह से सहमत होतीं।
नेहल चुडासमा ने तान्या और नीलम का नाम लिया। फरहाना ने तान्या पर सहमति जताई, लेकिन नीलम के लिए उनके कारण को कमजोर माना। गौरव खन्ना ने भी तान्या और नीलम को नॉमिनेट किया। इस बार फरहाना दोनों पर सहमत दिखीं।
ये भी पढ़े – अंबानी परिवार के एंटीलिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’, अनंत-राधिका ने किया भव्य स्वागत
कुनिका ने अभिषेक बजाज और ज़ीशान को नॉमिनेट (Big Boss 19 Nomination) किया। फरहाना ने उनके कारणों का समर्थन किया। मृदुल ने ज़ीशान और तान्या का नाम लिया। फरहाना तान्या को लेकर सहमत थीं, लेकिन ज़ीशान के लिए दिए गए कारण से असहमत रहीं।
नॉमिनेशन टास्क पूरा होने के बाद, बिग बॉस 19 के पहले हफ्ते में घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए 7 कंटेस्टेंट्स हैं नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, ज़ीशान, प्रणित मोरे, नतालिया।
ये भी पढ़े – बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के घर गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे
पहले ही हफ्ते इतने सारे नाम नॉमिनेशन लिस्ट में आने से शो का रोमांच बढ़ गया है। अब देखना होगा कि जनता किसे सपोर्ट करती है और किसे बाहर का रास्ता दिखाती है।
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…