मनोरंजन

Bigg Boss 19 का ग्रैंड प्रीमियर जल्द ही, जानिए कौन-कौन होगा इस बार का हिस्सा!

Bigg Boss 19: छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो Bigg Boss एक बार फिर लौट रहा है अपने 19वें सीजन के साथ। शो को हमेशा की तरह सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो के सेट पर तैयारियां ज़ोरों पर हैं और इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

इस बार ये चेहरे मचाएंगे धमाल

अभी जिन सेलेब्स के शो में एंट्री की चर्चाएं हो रही हैं उनमें राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के सीनियर और पॉपुलर एक्टर, मुनुमन दत्ता ‘बबिता जी’ के नाम से मशहूर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया स्टार और एक्टर फैजल शेख, द रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मुखिजा, पूरब झा, गौतम कपूर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। फैंस को उनका अंदाज़ देखने का बेसब्री से इंतजार है।

और कौन हो सकता है शामिल?

सूत्रों के मुताबिक, कुछ और नामों पर भी चर्चा चल रही है जैसे कि टीवी की फेमस बहू टीना दत्ता, कॉन्ट्रोवर्शियल यूट्यूबर अरमान मलिक, सिंगर और डांसर रागिनी तिवारी

कब से शुरू होगा शो?

रिर्पोटस के मुताबिक Bigg Boss 19 का प्रीमियर सितंबर के तीसरे हफ्ते में होगा, और शो को कलर्स टीवी और JioCinema दोनों पर प्रसारित किया जाएगा। इस बार थीम भी कुछ हटके होने वाली है, जिसमें सोशल मीडिया के टास्क और वर्चुअल फैन्स की भूमिका खास होगी।

येे भी पढ़े: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की मुंबई में ग्रैंड स्क्रीनिंग – सितारों से सजी शाम, नुसरत और तमन्ना ने लूटी महफिल!

सलमान का नया अंदाज़

खबरों की मानें तो सलमान खान इस बार कुछ नए सेगमेंट्स खुद होस्ट करेंगे जिसमें वो सीधे कंटेस्टेंट्स से जुड़ेंगे, साथ ही उनके सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर भी चर्चा करेंगे।
इस बार Bigg Boss 19 सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया स्टार्स और टीवी इंडस्ट्री के मेल का मंच बनता नजर आएगा। अब देखना होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट कितना टिकता है और कौन बिग बॉस के घर में बनता है जनता का चहेता।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago