मनोरंजन

Bigg Boss 19 : क्या है नया प्रमो वीडियो में, प्राची ने निकाली पुरानी दोस्त से दुश्मनी

Bigg Boss 19 : सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वीडियो हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें “बीबी शो” नामक टास्क के दौरान घरवाले आपस में एक दूसरे को तंज कसते और खुलकर भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।

क्या है प्रमो वीडियो में?

जीशान कादरी ने फरहाना भट्ट और प्राची देसाई को निशाना बनाते हुए कहा, “यहां कोई रिवॉल्वर रानी है, कोई पुरानी कहानी।” उनका यह बयान न केवल तीखा था, बल्कि घर के भीतर वातावरण को भी गर्माता दिखा। प्रणित मोरे, जो स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, उन्होंने मंच से ही खिलाड़ियों पर निशाने साधे और हास्य के ज़रिए सभी को तंज किया, जिससे माहौल में और तीव्रता आई।

नीलम ने अदाएं बिखेरी और प्रणित मोरे ने कसा तंज

नीलम गिरी ने भोजपुरी गीत पर अपनी अदाएं बिखेरी, जबकि प्रणित मोरे ने कुनिका सदानंद को ‘सौतेली मां’ कहकर विवादास्पद तंज कसा। इस बीच, तान्या मिट्ठल भावुक हो उठीं और रोने लगीं, जिससे घर का माहौल और भावनात्मक हो गया ।

सीक्रेट रूम से लौटी फारहाना भट्ट ने नीलम को चमची बोला

फारहाना भट्ट, जो सीक्रेट रूम से लौटी थीं, उन्होंने घर में आकर नीलम गिरी को ‘कुनिका की चमची’ कहकर परेशान कर दिया। इस पर नीलम रो पड़ीं और तनाव तब और बढ़ गया जब बसीर अली ने गुस्से में फरहाना का सामान फेंककर उनकी बेडशीट को पूल में डाल दिया। यहां तक कि उस बीच एक तकिया भी उछल पड़ा। ये दृश्य शो के अगले एपिसोड का बड़ा आकर्षण सिद्द हुआ।

प्राचा ने फरहाना के लिए कहा

प्रोमो वीडियों में वह कुनिका पर तंज कसते दिख रही है और कहा “सबको लगा था की कुनिका जी हमारी मां की तरह है, लेकिन सौतेली मां…” इस पर सभी की हंसी छूठ गई। प्राची भी अपनी पुरानी दोस्त से दुश्मनी निकालने से दुश्मनी निकालने से नहीं चकीं और कहा जिसे बाथरुम समझ रही थी, वहां तो फरहाना सो रही थी। सभी कंटेस्टेंट बातों-बातों में एक-दूसरे पर अपनी नफरत को दिल खुलकर उजागर करते नजर आ रहे है।

ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : पहले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक, कौन हुआ Nominate

Bigg Boss 19 अपनी नई सीज़न “गृहवालों की सरकार” थीम के अनुरूप जलवा कायम कर रहा है। कंटेस्टेंट्स न केवल टास्क में हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि रिश्तों, रोचक दलीलों और भावनाओं के ओवरड्रामा से दर्शकों को बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago