Sikandar Raza wins the ODI all-rounder rankings, Hardik Pandya's number-1 position in danger
ICC Ranking : जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर सिकंदर रजा आईसीसी की ताज़ा वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला है.
सिकंदर रजा ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए वनडे ऑलराउंडर लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया.रजा के 302 पॉइंट्स हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ियों मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजाई को पीछे छोड़ दिया.अब अजमतुल्लाह 296 पॉइंट्स के साथ दूसरे और नबी 292 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
रजा का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 2 मैचों की वनडे सीरीज में खूब चला. उन्होंने 2 पारियों में 151 की औसत से कुल 151 रन बनाए. पहले मैच में 92 और दूसरे मैच में 59 रन की पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट भी झटका.हालांकि उनके दमदार प्रदर्शन के बावजूद जिम्बाब्वे को यह सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी.
वनडे में नंबर-1 से खिसकने के बाद भी अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में जोरदार चुनौती पेश कर रहे हैं. नबी इस समय 231 पॉइंट्स के साथ भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (252 पॉइंट्स) से पीछे दूसरे नंबर पर हैं. आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर नबी हार्दिक को पीछे छोड़ सकते हैं.
नबी के पास आने वाले दिनों में कई टी20 मैच खेलने का मौका होगा. वह फिलहाल यूएई में चल रही ट्राई सीरीज का हिस्सा हैं और इसके बाद एशिया कप 2025 में भी खेलेंगे. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए थे.
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…