BiggBoss 19
BiggBoss 19 : बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार एक खास ट्विस्ट देखने को मिला। सलमान खान की जगह फराह खान ने शो को होस्ट किया और घरवालों को जमकर समझाया।
इसी दौरान एपिसोड और भी दिलचस्प हो गया जब अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ग्रैंड एंट्री हुई। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने पहुंचे और शो में जबरदस्त मस्ती भी की।
बिग बॉस 19 में हर कंटेस्टेंट अपने-अपने गेम से सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन पहले ही हफ्ते से सबसे ज्यादा लाइमलाइट अगर किसी ने लूटी है, तो वह हैं तान्या मित्तल। अपने कॉन्फिडेंट अंदाज़ और स्टाइल से उन्होंने न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों को भी इंप्रेस किया है।
अब तान्या ने गेस्ट बनकर आईं फराह खान को भी चौंका दिया। फराह का मजाकिया सवाल और तान्या का दिलकश जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक बन गया है।
बीती रात वीकेंड का वार एपिसोड में एक मजेदार और चौंकाने वाला पल देखने को मिला। शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं फराह खान की नजरें तान्या की चमकदार ज्वैलरी पर टिक गईं। मुस्कुराते हुए फराह ने तान्या से कहा— “पहले ये बताओ, ये असली है या नकली! इसे असली बताकर मुझे कमजर्फी का अहसास मत कराना।”
फराह की इस बात से पूरे सेट पर हंसी का माहौल बन गया। तान्या ने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ अपनी ज्वैलरी फ्लॉन्ट करते हुए कहा कि ये असली नहीं है।
इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां फैन्स फराह खान के बेबाक अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं तान्या की स्टाइल और ज्वैलरी भी चर्चा का विषय बन गई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…