उत्तर प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर टल गया अहमदाबाद जैसा हादसा..! सपा सांसद डिंपल यादव सहित 151 यात्रियों की बाल बाल बची जान

Indigo Plane Emergency Landing : लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रुक गई. फ्लाइट में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव सहित कुल 151 यात्री सवार थे.

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

घटना सुबह करीब 10:55 बजे हुई, जब इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ की तैयारी कर रही थी. तभी पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ. हालात की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और विमान को रनवे के अंतिम छोर पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया. इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के तहत तुरंत जरूरी कदम उठाए गए. एयरलाइन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा और वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली रवाना किया.

टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एयरपोर्ट का संचालन थोड़ी देर के लिए बाधित रहा, लेकिन किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची. अधिकारियों के मुताबिक, पायलट की सतर्कता और ग्राउंड स्टाफ की त्वरित प्रतिक्रिया से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. फ्लाइट को सुबह 11:00 बजे रवाना होना था और दिल्ली में दोपहर 12:10 बजे लैंड करने का समय निर्धारित था. हालांकि तकनीकी खराबी के कारण इसमें देरी हुई. एयरलाइन ने तकनीकी खराबी के कारण हुई असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है और जांच के बाद आगे की जानकारी देने की बात कही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago