खेल

सदी का सबसे बड़ा खेल एलान, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को… अहमदाबाद बनेगा इतिहास रचने का मैदान

Commonwealth Games 2030: भारत को एक बार फिर खेल जगत में वैश्विक पहचान दिलाने का सुनहरा मौका मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने बड़ा फैसला सुनाते हुए घोषणा की कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी भारत करेगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन अहमदाबाद में होगा, जो अब देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल केंद्रों में से एक के रूप में उभरने जा रहा है।

भारत का मुकाबला

इस मेजबानी की दौड़ में भारत का मुकाबला नाइजीरिया की राजधानी अबुजा से था, लेकिन श्रेष्ठ बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक क्षमता, खेल सुविधाओं और कॉमनवेल्थ के मूल्यों के अनुरूप योजनाओं के चलते अंततः बाज़ी भारत ने मारी। CGF के अनुसार, अहमदाबाद ने भविष्य के खेल आयोजनों के लिए ऐसी तैयारियां दिखाई हैं जो किसी भी वैश्विक शहर से कम नहीं हैं।

2030 का यह आयोजन और भी खास इसलिए होगा क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स अपने 100 वर्ष पूरे कर रहे होंगे। इन खेलों का पहला संस्करण वर्ष 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में हुआ था। भारत से पहले 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन ग्लास्गो में होगा और उसके बाद पूरा विश्व अपनी नज़र अहमदाबाद पर टिकाएगा।

2010 में दिल्ली और 2023 में अहमदाबाद

भारत ने आखिरी बार CWG की मेजबानी 2010 में दिल्ली में की थी। वह आयोजन देश के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ था। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 101 पदक जीते थे। इनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य शामिल थे, और देश ने पदक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्ज़ा जमाया था। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारत में खेल संस्कृति को नया आत्मविश्वास दिया था।

एथलीटों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 में खेलों की मेजबानी से भारत को अपने एथलीटों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने में भारी बढ़त मिलेगी। अहमदाबाद में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और परिवहन व्यवस्थाएं इस महाआयोजन को एक नए स्तर पर ले जाएंगी। 2030 CWG न सिर्फ खेलों का शानदार अवसर होगा बल्कि भारत की वैश्विक खेल कूटनीति और क्षमता का दमदार प्रदर्शन भी। दुनिया भर की निगाहें अब अहमदाबाद–2030 पर टिकी हैं, जहां इतिहास दोहराया नहीं बल्कि नया लिखा जाएगा।

ये भी पढ़े: धर्म बदला…फिर भी नहीं मिला प्यार, तीन-तीन बीवियों में फंसे कपिल शर्मा, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का धमाकेदार ट्रेलर OUT, हंसी का बम फोड़ता नया कॉमेडी कंफ्यूजन

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago