देश

गोवा अग्निकांड का सबसे बड़ा मोड़, थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स कब लौटेंगे भारत? प्रक्रिया शुरू, गिरफ्तारी तय!

Luthra Brothers Arrest: गोवा के बिर्च क्लब अग्निकांड में फरार चल रहे क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिए जाने के बाद मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। जांच में सामने आ रहा है कि लूथरा ब्रदर्स न केवल बिर्च क्लब बल्कि 42 अन्य कंपनियों से जुड़े हैं, जिनमें कई फर्जी या सिर्फ कागज पर चल रही कंपनियां भी शामिल हैं। इन सभी का एक ही पता होने से जांच एजेंसियों को फर्जीवाड़े की गंध मिल रही है।

थाईलैंड से भारत भेजने की प्रक्रिया तेज

सूत्रों के मुताबिक, दोनों के वीजा रद्द किए जा चुके हैं। अब फुकेट पुलिस उन्हें बैंकॉक ले जाएगी, जहां उन्हें थाई इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। भारत भेजने की औपचारिकताएं भी शुरू हो चुकी हैं।

इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होगा

उनके पासपोर्ट निलंबित होने के कारण भारतीय दूतावास सोमवार या मंगलवार तक दोनों को इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी करेगा। इसी दस्तावेज़ के आधार पर उन्हें एकतरफा भारत लाया जा सकेगा। दस्तावेज़ मिलते ही टिकट बुक की जाएगी और थाई पुलिस दोनों को भारतीय अधिकारियों को सौंप देगी।

भारत पहुंचते ही गिरफ्तारी

लूथरा ब्रदर्स के भारत लैंड करते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 24 घंटों के भीतर उन्हें गोवा की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की प्रक्रिया पूरी होगी। गोवा पुलिस प्रत्यर्पण प्रक्रिया के लिए बैंकॉक भी जा सकती है, वहीं CBI के ज़रिए समन्वय की भी संभावना है। योजना के तहत उन्हें बैंकॉक से दिल्ली और फिर दिल्ली से गोवा लाया जा सकता है। अनुमान है कि सोमवार या मंगलवार तक दोनों को भारत ला दिया जाएगा।

25 मौतों वाला हादसा

6 दिसंबर को गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर भाग गए थे। इनके खिलाफ गैरइरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है। अब तक क्लब के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मैनेजमेंट और स्टाफ के कई पदाधिकारी शामिल हैं। लूथरा ब्रदर्स की भारत वापसी के साथ इस हाइलाइटेड केस में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ये भी पढ़े: रेलवे बोर्ड ने ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी(ZRUCC) का किया पुनर्गठन, पाली के महेश जोशी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago