देश

रेलवे बोर्ड ने ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी(ZRUCC) का किया पुनर्गठन, पाली जिले के महेश जोशी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Indian Railways: नई दिल्ली/पाली। भारतीय रेल यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड ने ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) का पुनर्गठन किया है। इस कड़ी में राजस्थान के पाली ज़िले के सुमेरपुर तहसील निवासी श्री महेश जोशी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। North Western Railway के अंतर्गत विशेष रुचि श्रेणी में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति यात्रियों की सुविधाओं में सुधार, दौड़ती ट्रेनों की संख्या में वृद्धि, स्टेशन आधुनिकीकरण और अन्य रेल सेवाओं को जन-अपेक्षाओं के अनुसार विकसित करने के उद्देश्य से की गई है।

क्षेत्र की जनता का सम्मान

ZRUCC के सदस्य मनोनीत किए जाने पर श्री महेश जोशी ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा “यह मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की जनता का सम्मान है। मैं रेलवे सेवाओं से जुड़ी हर समस्या को प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड तक पहुँचाऊंगा और समाधान तक पहुँचाने का संकल्प लेकर काम करूंगा।” उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ के प्रति भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।“नेतृत्व का मार्गदर्शन और जनता का विश्वास दोनों मिलकर मुझे और अधिक जिम्मेदार बनाते हैं।”

आगामी समय में महत्वपूर्ण काम

श्री जोशी ने कहा कि आगामी समय में वे विशेष रूप से निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेंगे-
• जवाई बांध(सुमेरपुर) पाली और आसपास के क्षेत्रों के लिए नई एवं अतिरिक्त ट्रेन सेवाएँ
• स्टेशन अपग्रेडेशन व यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार
• रेलवे सुरक्षा व रखरखाव के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना
• स्थानीय मांगों को प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड के समक्ष रखना

उन्होंने आगे कहा “स्टेशन आधुनिकीकरण, ट्रेनों की उपलब्धता और यात्रियों की सुरक्षा ये तीन लक्ष्य मेरी प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर हैं। संपूर्ण राजस्थान के रेल यात्रियों की आवाज़ बनकर, मैं लगातार प्रयासरत रहूंगा।”

क्षेत्र में खुशी का माहौल

श्री महेश जोशी के प्रतिनिधित्व से सुमेरपुर और पाली क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने विश्वास जताया है कि इस मनोनयन से क्षेत्र के वर्षों पुराने रेल संबंधी विकास कार्यों को रफ़्तार मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर की समिति में राजस्थान के एक सक्रिय प्रतिनिधि के रूप में महेश जोशी की नियुक्ति राज्य के रेल विकास के लिए एक निर्णायक कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में उनकी भूमिका रेल यात्रियों की उम्मीदों और रेलवे प्रशासन के फैसलों के बीच एक सशक्त सेतु साबित हो सकती है।

ये भी पढ़े: T20 हार की जिम्मेदारी किसकी? अक्षर पटेल को नंबर 3 पर भेजे जाने पर सूर्यकुमार की सफाई, सीरीज 1-1 से बराबर

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago