क्रिकेट

T20 हार की जिम्मेदारी किसकी? अक्षर पटेल को नंबर 3 पर भेजे जाने पर सूर्यकुमार की सफाई, सीरीज 1-1 से बराबर

Ind VS SA T20I: न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया पूरी तरह बिखर गई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन ठोके और जवाब में भारत 19.1 ओवर में सिर्फ 162 रन ही बना सका। इतने बड़े लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाज असहाय दिखे और मेहमान टीम ने मुकाबला 51 रन से जीतकर सीरीज को 1-1 कर दिया।

तिलक वर्मा का एकल संघर्ष

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा (17) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) जल्दी पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा ने अकेले मोर्चा संभाला और 34 गेंदों पर 62 रन ठोक दिए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। अक्षर पटेल (21), हार्दिक पंड्या (20), और जितेश शर्मा (27) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। दक्षिण अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन ने 4 विकेट झटके और भारत की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

डिकॉक की आतिशी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने 46 गेंद में 90 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रीजा हेंड्रिक्स और मार्करम के छोटे-छोटे योगदान ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अंत में डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा ने ताबड़तोड़ साझेदारी कर स्कोर 213 तक पहुंचा दिया।

सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर

पहला मुकाबला भारत ने 101 रन से जीता था, जबकि दूसरा दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया। अब 14 दिसंबर को धर्मशाला में तीसरा टी20 निर्णायक मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 टी20 मुकाबले हुए हैं। भारत ने 19 और दक्षिण अफ्रीका ने 13 जीते हैं। सीरीज का अंजाम अब धर्मशाला के मैदान पर तय होगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली में प्रदूषण और घने कोहरे की दोहरी मार, जाने इस सर्दी में क्या होंगी नई मुश्किलें?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago