Bihar CM Oath LIVE: बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है, जिसे ‘सम्राट युग’ के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण समारोह को फिलहाल संक्षिप्त रखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को ही कैबिनेट में शामिल किया गया।
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने जदयू नेता विजेंद्र प्रसाद यादव को बतौर मंत्री पद और गोपनीयत की शपथ दिलाई। इस दौरान जदयू नेता विजय कुमार चौधरी को भी राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई है।
बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण आज होगा। सीएम सम्राट चौधरी के अलावा दो डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे। इसके अलावा बंगाल और बाकी राज्यों में चुनाव के बाद बाकी मंत्रियों का चुनाव होगा।
भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एनडीए की सरकार थी और आज नई सरकार शपथ लेगी। क्या भाजपा अकेले अपनी ताकत पर मुख्यमंत्री बना रही है? एनडीए पांच दलों का गठबंधन है। एनडीए सिर्फ एक पार्टी नहीं है। सभी दलों ने मिलकर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया। ये परिस्थितियां तब बनीं, जब नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का फैसला किया।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…