Bihar Crime
Bihar Crime: राजधानी पटना का पारस अस्पताल गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सुबह अस्पताल के अंदर चंदन मिश्रा नाम के शख्स पर ये फायरिंग की गई जिसमें उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद पैरोल पर बाहर आकर अस्पताल में इलाज कराने आया था। अस्पताल के अंदर घुसकर की गई हत्या से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, चंदन मिश्रा की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में चार अपराधी टोपी पहने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, शूटआउट के बाद सभी अस्पताल से निकलते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो में पांच अपराधी बड़े ही आराम से अस्पताल के अंदर टहलते हुए चंदन मिश्रा के वार्ड की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। यह अपराधी जैसे ही चंदन मिश्रा के वार्ड के करीब जाते हैं वो अपने-अपने हथियार निकाल लेते हैं। इसके बाद वो बड़ी ही आसानी से चंदन मिश्रा के वार्ड में घुसकर उसपर फायरिंग करते हैं।
यह भी पढ़ें: एक और एयर डिफेंस सिस्टम का भारत ने किया सफल परीक्षण, पाकिस्तान-चीन और तुर्की की निकलेगी हेकड़ी
वीडियो में पारस अस्पताल के वार्ड में शूटआउट के बाद चार बदमाश दौड़ कर सीढ़ियों के पास जाते हैं, जबकि एक शख्स आराम से सीढ़ियों तक जाता है। इनमें से एक अपराधी का चेहरा बिल्कुल (Bihar Crime) साफ नजर आ रहा है। बड़ी बात तो यह है कि कुछ ही पलों में इन शूटरों ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। इस पूरे वीडियो में अस्पताल प्रबंधन का कोई भी शख्स नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय चंदन के साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। जिनमें से एक को बाथरूम में भागने के दौरान छर्रा भी लगा है।
यह भी देखें: Free Electricity in Bihar: बिहार को मिली फ्री बिजली ,चुनाव से पहले Nitish की बड़ी घोषणा!
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…