Bihar Crime
Bihar Crime: पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड की साजिश निशु खान के घर पर रची गई थी। पुलिस ने मामले के आरोपी तौसीफ बादशाह को भी पकड़ने की बात कही है। साथ ही पुलिस तौसीफ समेत 4 लोगों को पश्चिम बंगाल से पकड़कर पटना ला रही है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।
दरअसल, राजधानी के पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब बिहार पुलिस ने बयान जारी कर मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया के जरिए बिहार पुलिस ने बताया कि कोलकाता पुलिस और कोलकाता एसटीएफ के सहयोग से मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह को कोलकाता से हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही निशु खान समेत दो अन्य को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई को हुई इस घटना की साजिश निशु खान के आवास पर रची गई थी, जबकि घटना को मुख्य रूप से तौसीफ बादशाह (Bihar Crime) ने अंजाम दिया। बिहार पुलिस की ओर से कहा गया है कि घटना को लेकर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ज्योति की डायरी और सुसाइड लेटर से पुलिस के हाथ लगेगा सुराग…? जानें क्या है शारदा यूनिवर्सिटी मामला
वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि कोलकाता के एक फ्लैट से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी सामने आई थी कि पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल थी। अब इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
यह भी देखें: Kawar Yatra: शिवभक्तों का प्रेम या पागलपन? मेरठ में मोदी-योगी के लिए मांगी मन्नत |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…