Breaking

बिहार में दारोगा भर्ती परीक्षा हुई रद्द, आयोग ने अभ्यर्थियों से की भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बुधवार को परीक्षा रद्द करने की सूचना जारी की। बता दें कि 27 मई को दारोगा भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।

अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द

BPSSC ने सूचना जारी कर बताया कि 27 मई को आयोजित दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है। आयोग ने कहा कि परीक्षा की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

1799 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा के 1799 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। अब आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि भर्ती परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। आयोग ने अभ्यर्थियों को भ्रामक सूचनाओं से बचने की सलाह दी है।

भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील

BPSSC ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। आयोग ने दलालों से सावधान रहने और ऐसे संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने को कहा है। गौरतलब है कि परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी इसे रद्द करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर पटना में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।

Sunil Gupta

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago