Breaking

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच का दायरा अब पटना के खगौल तक पहुंच गया है। गया और पूर्णिया के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने खगौल के बालिगा उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रश्न-पत्र की सील खुली मिलने के मामले में नई एफआईआर दर्ज की है। EOU ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परीक्षा शुरू होने में 3 मिनट बाकी, प्रश्न-पत्र की कटी मिली सील

27 मई को दारोगा भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में खगौल के परीक्षा केंद्र पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब परीक्षा शुरू होने से ठीक तीन मिनट पहले प्रश्न-पत्र बांटे गए। पुरुषोत्तम कुमार और राकेश कुमार को मिले प्रश्न-पत्रों की सील पहले से कटी हुई थी। दोनों अभ्यर्थियों ने तुरंत इस बात पर ध्यान दिया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्था को लेकर मामला सामने आया।

सील कटी मिली तो मचा हड़कंप, बदले गए प्रश्न-पत्र

ईओयू की प्राथमिकी के मुताबिक, बुकलेट नंबर 22514351 और 22514352 की तीनों निर्धारित जगहों से सील कटी हुई मिली। अभ्यर्थियों ने तुरंत आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद इनविजिलेटर ने केंद्राधीक्षक को जानकारी दी। इसके बाद मजिस्ट्रेट और आयोग के प्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों अभ्यर्थियों को अनुपस्थित परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्र दिए गए। मामले की जानकारी के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई।

वीडियो फुटेज खंगाली, केंद्राधीक्षक और वीक्षक से पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए EOU ने आयोग से अभ्यर्थियों, केंद्राधीक्षक और वीक्षक की जानकारी के साथ परीक्षा केंद्र की वीडियो फुटेज मांगी। रिकॉर्ड मिलने के बाद SIT ने केंद्राधीक्षक और इनविजिलेटर से गहन पूछताछ की। जांच के दौरान दोनों प्रश्न-पुस्तिकाओं की सील पहले से कटी होने की पुष्टि भी हुई। अब जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि सील किस स्तर पर और कैसे खुली।

Sunil Gupta

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 minute ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

15 hours ago