Bihar Election 2025
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना प्रचार-प्रसार काफी तेज कर लिया है। NDA हो या महागठबंधन दोनों के ही बड़े-बड़े नेताओं ने बिहार मे अपना डेरा डाल लिया है। और एक दूसरे को हराने की रेस में लग गए हैं।
बिहार चुनाव की इसी सरर्गमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में मेगा रोड शो हुआ। जिसमें भारी मात्रा में लोग नजर आए। बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक हर कोई पीएम के इस मेगा रोड शो में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में लगभग 3 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो किया।
इतना ही नहीं पीएम ने रविवार को दिन भर बिहार में प्रचार किया। सबसे पहले उन्होंने आरा और नवादा में जनसभाएं कर लोगों को संबोधित किया और फिर पटना में मेगा रोड शो किया। मेगा रोड शो के बाद पीएम ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू हुआ और गांधी मैदान के उद्योग भवन तक चला, यानी की पीएम का ये रोड शो करीब 2.8 किलोमीटर तक लंबा चला। जानकारी के लिए बता दें कि इस रोड शो से पहले, पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम के इस रोड शो के लिए पूरे रास्ते में 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए। जहां लोगों ने खुलकर पीएम का स्वागत किया। इतना ही नहीं इन सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ, साथ ही ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें: ISRO का ‘आकाशवाणी मिशन’: भारत के सबसे भारी रॉकेट LVM3-M5 ने भरी उड़ान, CMS-03 सैटेलाइट से बढ़ेगी संचार ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान पटना के लोगों ने अपनी बालकनी से पीएम की आरती उतारी। जैसे ही पीएम का रोड शो इलाकोम में पहुंचा लोग बालकनी पर निकल आए और पीएम मोदी का स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी के साथ ललन सिंह समेत बीजेपी के कई अन्य बड़े नेता मौजूद थे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…