अध्यात्म

आर्थिक उन्नति, रिश्तों में मिठास और सफलता का नया सवेरा – जानिए आज आपका दिन क्या कहता है!

Horoscope 3 November 2025 : आज चंद्रमा के गोचर के साथ दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं तो कुछ के जीवन में नए रिश्ते और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का पूरा राशिफल–

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक, पाएंगे मेहनत से बढ़कर सफलता। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। शाम को मेहमानों के आने से खर्च होगा लेकिन चहल पहल बनी रहेगी। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साह से भाग लेंगे। छात्रों को आज परीक्षा में आज सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

आज आपकी लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कला और साहित्य में रुचि रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता के कारण नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।

मिथुन राशि

आज आप अपनी बुद्धि और संयम से लाभ पा सकेंगे। शाम को किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज जरूरी चीजों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से कार्यक्षेत्र क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में प्रगति की संभावना है। आज के दिन बेवजह खर्च करने की जगह आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। अपनी उपलब्धियों का जिक्र हर किसी से न करें, नहीं तो बाद में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आपको आज पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना हैं। शाम के समय निकट अथवा दूर की यात्रा पर जाने के योग हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज साहस और पराक्रम से लाभ मिलेगा।  रियल एस्टेट का कारोबार में आज लाभदायक अवसर पाएगे। मार्केटिंग सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नए अनुबंध भी हो सकते हैं। यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू करेंगे तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद से आपको फायदा होगा। नौकरी में आज आपको कोई अच्छा अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आप लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज समाधान हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में आपको परिश्रम का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। आज आपकी सेहत में कुछ नरमी आ सकती है। संतान की शिक्षा और सेहत को लेकर आपको चिंता होगी।

धनु राशि

आपको आज नौकरी कोई उन्नतिदायक अवसर मिलेगा। आपको आज किसी मनोरंजक शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में आज कुछ विवाद होने की संभावना है। वाणी में सौम्यता लानी होगी, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ सकता है। व्यापार में आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और उन्नतिदायक रहेगा। आज छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे जिससे आपकी पहचान का भी दायरा बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आप आज दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर भी धन कमाएंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आर्थिक मामले में सोच-समझकर फैसले ले। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे आपको दूरगामी लाभ मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से सम्मान और सफलता पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। आप आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों का आज सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। लेकिन आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। रात्रि के समय आप किसी मांगलिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। किसी जानकार और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और आपको आज फायदा होगा।

Kajal Sharma

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

3 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

11 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

18 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

37 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

56 minutes ago