State

Bihar Elections : बिहार के खगड़िया में अमित शाह की रैली, ‘लालू-राबड़ी की वापसी पर शाह ने कसा तंज

Bihar Elections : बिहार चुनाव  में जहां एक तरफ पीएम मोदी महागठबंधन पर जमकर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं अमित शाह भी तंज कसने में पीछे नहीं हट रहे हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को छठ पर्व के अवसर पर संबोधित किया।

मंज से गरजे अमित शाह

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बिहार के विकास और सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार कभी जंगलराज का शिकार नहीं होगा और बहू-बेटियां सुरक्षित रहेंगी। अमित शाह ने कहा, "मैं छठ मैया से यही प्रार्थना करता हूं। मुझे लगा था कि छठ पर्व के बीच कौन आएगा, लेकिन पूरा पंडाल भर गया है।

इस चुनाव में विकास की दिशा तय होगी

अमित शाह ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह चुनाव विधायक या मुख्यमंत्री चुनने का नहीं, बल्कि बिहार में विकास की दिशा तय करने वाला है। उन्होंने कहा, "लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज वापस आएगा, वहीं एनडीए की सरकार आई तो विकसित बिहार पूरे भारत में अपना डंका बजाएगा।

आरजेडी पर साधा निशाना

शाह ने महागठबंधन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव ने “लैंड फॉर जॉब” और “अलकतरा” जैसे बड़े घोटाले किए हैं। उन्होंने कांग्रेस के दस साल के शासनकाल को भी घोटालों से भरा बताया। इसके साथ ही शाह ने आरोप लगाया कि बिहार और केंद्र में घोटालों के रिकॉर्ड वाले लोग महागठबंधन में हैं, जो बिहार के विकास का बीड़ा कभी उठा नहीं सकते।

चुनावी माहौल में आएगा बदलाव

आगे केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार का विकास केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव है। उन्होंने ग्रामीण विकास, सुरक्षा व्यवस्था और रोजगार सृजन को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को बहुमत दिलाने की अपील की।

ये भी पढ़ें: Baba Bageshwar Statement: चेले-चपाटों से सतर्क रहें! धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, जानिए क्यों दी ये चेतावनी

अमित शाह के इस भाषण और पूरे बयान से खगड़िया की जनसभा में मौजूद लोगों का जोश देखने लायक था, वहीं बीजेपी के लोगों का कहना था कि अमित शाह की ये रैली बिहार चुनाव का रूख बदले का काम करेगी।

Sapna Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

30 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

51 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago