Categories: Othersबिहार

Bihar Elections : चिराग पासवान का बड़ा खुलासा, कहा – मैं खुद को लंबे समय तक…

Bihar Assembly Elections : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को पत्रकारों से बात कहते हुए कहा कि वो खुद को लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में नहीं देखता हूं. उन्होंने संकेत दिए कि वो बिहार की राजनीति में वापसी के लिए तैयार हैं.चिराग पासवान(Chirag Paswan)ने बताया कि उनका राजनीति में आने का मूल उद्देश्य बिहार के विकास में योगदान देना था.पत्रकारों से बात करते हुए पासवान ने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि मैं खुद को लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में नहीं देखता.राजनीति में आने का एकमात्र कारण बिहार और बिहारी है.मेरा विजन हमेशा 'बिहार पहले,बिहारी पहले' रहा है और मैं हमेशा चाहता हूं कि बिहार समृद्ध हो और अन्य विकसित राज्यों के बराबर हो.

मैंने पार्टी के सामने जाहिर की थी अपनी इच्छा : चिराग

गौरतलब है कि हाल ही में हाजीपुर से तीसरी बार लोकसभा सांसद बने चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने संकेत दिया था  कि अपने राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए फोकस में बदलाव जरूरी है. उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में  कहा तीसरी बार सांसद बनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि दिल्ली में यह संभव नहीं होगा. मैंने पार्टी के सामने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि मैं जल्द ही बिहार लौटना चाहता हूं.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने खुलासा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में उनकी संभावित उम्मीदवारी के बारे में आंतरिक चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी अभी भी मूल्यांकन कर रही है कि अगर मैं अभी विधानसभा चुनाव लड़ता हूं तो क्या मेरी पार्टी को फायदा होगा...अगर मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर होता है और मेरे गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर होता है, जिसकी संभावना अधिक है, तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा.

बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पासवान ने मुख्यमंत्री पद की किसी भी महत्वाकांक्षा के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा बिहार में सीएम पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है.चुनाव के बाद नीतीश कुमार सीएम बनेंगे.उनकी पार्टी बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन की पार्टी है,जिसमें भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) शामिल हैं.

आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी की पुष्टि नहीं

बता दें कि चिराग की यह टिप्पणी,लोकसभा सांसद अरुण भारती द्वारा बीते दिनों दिए गए एक स्टेटमेंट के बाद आया है.भारती ने कहा था कि चिराग पासवान  ने हर मंच से कहा है कि बिहार मेरी राजनीति का केंद्र है...हमने उन्हें राज्य कार्यकारिणी की बैठक में औपचारिक प्रस्ताव दिया था कि उन्हें बिहार आना चाहिए और बड़ी भूमिका निभाने के बारे में सोचना चाहिए.हालांकि पासवान ने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि नहीं की है,लेकिन उन्होंने पार्टी के अंतिम फैसले का पालन करने की अपनी इच्छा पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी की इच्छा का पालन करूंगा.अभी तक हमने इस पर चर्चा नहीं की है.      

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

20 minutes ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

29 minutes ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

41 minutes ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

56 minutes ago

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

1 day ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

1 day ago