Bihar Elections : JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने महागठबंधन पर बोला तीखा हमला, कहा जीत के बाद भेजेंग चॉक्लेट
Bihar Elections : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों पर चल रही है, इस बार के चुनाव में जीत पाने के लिए हर दल का एक-एक नेता जीतोड़ मेहनत कर रहा है। हालांकि बात अगर दलों की करें तो जहां NDA में सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है, तो वहीं महागठबंधन की खींचतान सबके सामने है।
महागठबंधन पर बोला तीखा हमला
बिहार की राजधानी पटना में होने वाली महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रारंभिक चरण चुनाव का पूरा हो चुका है, रूठे हुए बबूआ को लोली पोप थमाया गया।
इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने शानदार पराजय हासिल की। इतना ही नहीं साल 2024 में जिनकी वजह से महागठबंधन को दमदार हार का सामना करना पड़ा। उनकों नेता घोषित किया जा रहा है।
NDA की जीत पक्की
JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार यहीं नहीं रूक बल्कि उन्होंने आगे कहा कि जिनपर अलग-अलग अपराधिक और आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप हो, जिनकी कोर्ट में पेशी होती है। वैस व्यक्ति को नांमित किया जा रहा है। इस लिए इस चुनाव में महागठबंधन की दुर्गति तो तय है।
नीरज कुमार ने आगे कहा कि यहां वैकेंसी तो नहीं है, 14 नवंबर को बाल दिवस है और इसके बाद राजनीति के ट्विटर बबुआ की भारी हार होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की भारी जीत होगी। तो महागठबंधन के दलों को और तेजस्वी कुमार को चॉक्लेट भेजी जाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…