बिहार चुनाव में पार्टियों ने चला नया दाव, दिग्गज नेताओं की काटी टिकट
बिहार में राजनीति का नया दौर शुरू हो गया है। इस बार चुनाव के साथ साथ टिकट बांटना भी काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है, चाहें बीजेपी हो JDU हो, RJD हो या कांग्रेस हर किसी पार्टी में टिकट कटने का सिलसला जोरों पर चल रहा है। पार्टी में किसी न किसी दिग्गज नेता का टिकट काटा जा रहा है।
इस बार राजनितीक पार्टीयों का अलग ही रूख देखने को मिल रहा है कोई काम करोगे, जमीन पर दिखोगे, तभी मिलेगा टिकट के पॉइंट लेकर आगे बढ़ रहा है, तो किसी पार्टी पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लग रहा है।
इस बार के विधानसभा में बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन में बड़ा बदलाव किया है, बीजेपी ने 21 मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर पूरे राजनीतिक समीकरण को हिला दिया है। इस फैसले के पीछे चेहरों का बदलाव, जातीय संतुलन जैसे कई कारण बताए गए हैं। बीजेपी को इस चुनाव में NDA के तहत 101 सीटें मिली हैं, जबकि पिछली बार उसने 110 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
बीजेपी ने 21 ऐसे विधायकों को टिकट नहीं दिया, बता दें कि सीतामढ़ी की रीगा सीट से मोतीलाल प्रसाद की जगह बैद्यनाथ प्रसाद को टिकट दिया गया है। सीतामढ़ी के ही विधायक मिथिलेश कुमार की जगह पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू को मौका मिला है। मधुबनी की राजनगर सीट पर रामप्रीत पासवान की जगह सुजीत पासवान को उतारा गया है। इस तरीके से ही बीजेपी में टिकटें दी गई हैं।
इसके साथ ही महागठबंधन में भी टिकट की खींचतान साफ देखने को मिल रही है, रविवार सुबह राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। इतना ही नहीं वे सड़क पर रोते-बिलखते नजर आए। उन्होंने कहा- संजय यादव ने मधुबन विधानसभा से टिकट देने के एवज में ₹2.70 करोड़ मांगे, रकम नहीं तो टिकट किसी और को दे दिया है। वहीं कांग्रेस अपने 53 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। पहली लिस्ट में 48 नाम थे, दूसरी लिस्ट में 5 थे।
ये भी पढ़ें: JDU में बगावत! औरंगाबाद की पूरी जिला कमेटी का सामूहिक इस्तीफा, रफीगंज टिकट पर फूटा गुस्सा”
कुल मिलाकर बिहार के विधानसभा चुनाव में उठापटक जोरों पर है, जहां इस बार कई दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला गया है, तो वहीं नए चेहरों को भी मौका दिया है। हालांकि इस बार के चुनाव में ये देखना काफी दिलचस्प होगा की पार्टियों के खेले गए ये दाव कुछ रंग लाते हैं या नहीं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…