State

Bihar Elections:  पीएम मोदी के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, बोले  बिहार अब सवाल पूछ रहा है

Bihar Elections बिहार चुनाव में नेताओं की एक दूसरे पर बयानबाजी तेज हो गई है, बीते दिन पहले पीएम मोदी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला था, बता दें कि पीएम कल समस्तीपुर दौरे पर थे, और इसी दौरान उन्होंने महागठबंधन और आरजेडी पर जमकर हमला बोला।

पीएम के तंज पर किया पलटवार

पीएम मोदी के समस्तीपुर रैली में दिए गए 'लालटेन' वाले बयान पर  अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है, तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी लालटेन पर अटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महागठबंधन रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जनता के मूल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है। लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं, जहां अधिकारी भ्रष्ट हैं, रिश्वतखोरी व्याप्त है और अक्षमता चरम पर है। पूरा माहौल महागठबंधन के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस स्थिति में बदलाव लाएगी और महागठबंधन की सरकार बनाएगी।

बिहार की जनता अब जागरूक है – तेजस्वी

इसके साथ ही तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता अब जागरूक है और पुरानी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के भाषण को नकारात्मक करार देते हुए कहा कि उनके हर शब्द में नकारात्मकता थी। उन्होंने बिहार को बदनाम करने वाली बातें कीं, कोई सकारात्मक या फलदायी बात नहीं कही।

आगे तेजस्वी ने कहा कि 11 साल से प्रधानमंत्री मोदी हैं, बिहार को क्या दिया? गुजरात में बुलेट ट्रेन, इंटरनेशनल स्टेडियम और फैक्ट्रियां दी गईं, लेकिन बिहार में कितनी बार इन्वेस्टर मीट हुई? बिहार को सिर्फ ठगने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात को हर सुविधा दी जाती है, जबकि बिहार को एक प्रतिशत भी नहीं मिला।

जनता बेवकूफ नहीं है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता बेवकूफ नहीं है। वह हर चीज का हिसाब मांग रही है, लेकिन पीएम मोदी के पास कोई जवाब नहीं है। तेजस्वी ने बीजेपी पर अति-पिछड़ा वर्ग के प्रति नाराजगी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में अति-पिछड़ा वर्ग से कोई डिप्टी सीएम बनता है तो अमित शाह को इतनी नफरत क्यों? बीजेपी के लोग डरे हुए हैं। जिन्हें वे पाकिस्तान भेजने की बात करते थे, अब उनकी ताकत देखकर उनकी बैचेनी बढ़ गई है। तेजस्वी ने कहा कि हम उनकी बैचेनी शांत कर देंगे। यह देश सभी का है और आजादी में सभी का योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें: Baba Bageshwar Statement: चेले-चपाटों से सतर्क रहें! धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, जानिए क्यों दी ये चेतावनी

आरजेडी नेता ने कहा कि एनडीए लालटेन का मुद्दा उठाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए लालटेन की बात करता है, लेकिन रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात नहीं करता। गुजरात को शिक्षा-स्वास्थ्य का बजट दिया जाता है, बिहार को क्या मिलता है। इसके साथ ही तेजस्वी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बन रही है।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago